scriptDhanteras 2019: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 10 चीजें, घर में आ जाएगी कंगाली! | don’t buy these things on dhanteras | Patrika News

Dhanteras 2019: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 10 चीजें, घर में आ जाएगी कंगाली!

locationनोएडाPublished: Oct 22, 2019 02:43:14 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
-Dhanteras 2019 का त्योहार 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा
-इसको लेकर बाजार भी गुलजार हो चुके हैं
-Dhanteras के दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है

dhanteras_3.jpg
नोएडा। (don’t buy these things on dhanteras)। इस वर्ष धनतेरस (dhanteras date 2019) का त्योहार 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार भी गुलजार हो चुके हैं। कारण, धनतेरस (dhanteras 2019) के दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से लोगों के जीवन में धन की वृद्धि होती है और घर में समृद्धि आती है। लोगों ने भी धनतेरस (dhanteras) पर खरीदारी के लिए लंबी-चौड़ी लिस्ट बना ली होगी। लाल मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शास्त्री की मानें तो 10 ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना जाता है और ऐसा करने से घर लक्ष्मी मां नाराज हो जाती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
यह भी पढ़ें

दिवाली पर यह बैंक शुरू कर रहा ऐसी स्कीम, जिसमें ब्याज हो जाएगा माफ, ये हैं खास बातें

लोहा खरीदना होता है अशुभ

पंडित जी के मुताबिक, धनतेरस के दिन लोहे की बनी कोई भी चीज भूलकर भी ना खरीदें। इस दिन लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है और आपके जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कांच का सामान न खरीदें

धनतेरस के दिन कांच या उससे बनी कोई भी चीजें न खरीदें। कारण, कांच का संबंध राहु से है और राहु मनुष्य के जीवन अशुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन ग्रह-नक्षत्रों को सही रखने के लिए कांच से संबंधित कोई भी चीज ना खरीदें।
एल्युमिनियम के बर्तन अशुभ

एल्युमिनियम का बर्तन भी धनतेरस के खरीदना अशुभ माना जाता है। इसका संबंध भी राहु से ही है और यही कारण कि एल्युमिनियम के किसी भी बर्तन का प्रयोग पूजा-पाठ में नहीं किया जाता। इतना ही नहीं, एल्युमिनियम के बर्तन में खाना बनाना भी सेहत के लिए नुकासानदायक होता है।
काले रंग की वस्तुएं भी न खरीदें

धनतेरस के दिन कोई भी काले रंग की वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। कारण, काला रंग दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है और इस शुभ दिन पर काले रंग से बनी कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए।
यह भी पढ़ें

दिवाली में अगर बनाने वाले हैं पनीर की रेसिपी तो बदल दें प्लान !

घर न लाएं खाली बर्तन

लोग धनतेरस के दिन बर्तन खरीदते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इस दिन तांबे या पीतल के बर्तन खरीदें। साथ ही उन बरतनों को घर में खाली न लेकर आएं। इनमें बाजार से ही कुछ भी चीज भरकर ही घर लाएं।
इन चीजों को खरीदने से बचें

धनतेरस के दिन तेल, घी, रिफाइंड इत्यादी तैलीय चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए। दीपक जलाने के लिए अगर आपको ये चीजें खरीदनी है तो धनतेरस से कुछ दिन पहले ही खरीद लें।
किसी को उपहार न दें

अगर आपको किसी को धनतेरस पर उपहार देना है तो एक दिन पहले ही खरीदकर दें। कारण, धनतेरस पर गिफ्ट देना अशुभ माना जाता है। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि किसी को तोहफा देने के लिए पैसे खर्च करने से धनतेरस पर आपके घर की लक्ष्मी दूसरे के घर चली जाती है।
नकली आभूषण

धनतेरस के दिन लोग सबसे अधिक सोने की खरीददारी करते हैं। ये शुभ भी माना जाता है। लेकिन, इस दिन नकली आभूषण घर में नहीं लाने चाहिए। साथ ही नकली सिक्के की खरीददारी भी नहीं करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
वाहन न खरीदें

अक्सर देखा जाता है कि लोग धनतेरस पर नए वाहन खरीदते हैं। लेकिन मान्यताओं के अनुसार कोई भी वाहन खरीदने के लिए धनतेरस से एक दिन पहले ही उसका भुगतान करना चाहिए। धनतेरस पर ऐसा करने से घर की लक्ष्मी चली जाती है।
धारदार हथियार न लें

इस दिन कोई भी नुकिली या धारदार चीज/हथियार जैसे चाकू, कैंची आदि नहीं लेनी चाहिए। इन्हें धनतेरस पर खरीदना शास्त्रों में अशुभ माना गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो