script

Dusshera 2018: दशहरे के दिन करेंगे ये 7 काम तो पूरे साल होगा धन लाभ

locationनोएडाPublished: Oct 13, 2018 07:35:21 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Dusshera का त्योहार 19 अक्टूबर 2018 को मनाया जाएगा। लोग dussehra 2018 shubh muhurat और totke के बारे में पंडित जी पूछ रहे हैं। वहीं कई गूगल भी कर इसकी जानकारी ले रहे हैं।

dusshera

Dusshera 2018: दशहरे के दिन करेंगे ये 7 काम तो पूरे साल होगा धन लाभ

नोएडा। Dusshera का त्योहार 19 अक्टूबर 2018 को मनाया जाएगा। लोग Dussehra 2018 shubh muhurat और totke के बारे में पंडित जी पूछ रहे हैं। वहीं कई गूगल भी कर इसकी जानकारी ले रहे हैं। बाजार सज गए हैं और जगह-जगह रामलीला (RAMLEELA) का आयोजन किया जा रहा है। सत्यता का प्रतीक Dusshera 2018 अनेक महत्वपूर्ण संदेशों को देते हुए देश के कोने-कोने में जोश एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है।वहीं नोएडा के लाल मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शास्त्री की मानें तो Vijay dashami के दिन अगर सात काम किए जाएं तो पूरे साल धन लाभ होता है।
यह भी पढ़ें

मां दुर्गा की पूजा करने के लिए मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

dusshera
यह भी पढ़ें

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही सज गए हैं बाजार, माटी के दिये लोगों को आ रहे पसंद

पंडित जी बताते हैं कि दशहरा को सर्वस‌िद्ध मुहूर्त के रूप में जाना जाता है। कारण, इस द‌िन मां दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक के ल‌िए प्रस्‍थान करती हैं और इसी द‌िन भगवान श्री राम ने रावण का वध क‌िया था। इसके अलावा इसी द‌िन कुबेर ने स्वर्ण की वर्षा कर धरती वास‌ियों को धन धान्य से खुशहाल बनाया था। इन सभी कारणों के चलते दशहरे के द‌िन पूरे साल को खुशहाल और धन धान्य से परिपूर्ण बनाया जा सकता है। इसके लिए लोग सदियों से कुछ आसान से उपाय करते आए हैं।
ये हैं सात उपाय

1.Dusshera के द‌िन लोगों को शमी के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। संभव हो तो इस द‌िन अपने घर में शमी का पेड़ लगाना चाहिए और उसके पास न‌ियम‌ित दीप द‌िखाएं। बताया जाता है कि दशहरा के द‌िन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने हेतु शमी के पत्तों को सोने का बना द‌िया था। तब से ही शमी को सोना देने वाला पेड़ माना जाता है।
2. नीलकंठ पक्षी का दशहरे के दिन दर्शन बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस द‌िन अगर ये पक्षी द‌िख जाए तो आने वाला साल खुशहाल होता है।

3. रावण दहन के बाद अगर कुछ बची हुई लकड़‌ियां म‌िल जाए तो उन्हें घर में लाकर कहीं सुरक्ष‌ित रख देना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक शक्‍त‌ियों का प्रवेश नहीं होता।
4. विजय दशमी के द‌िन लाल रंग के नए कपड़े या रुमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोंछे और उसे त‌िजोरी या अलमारी में रख दें। मान्यता है कि इससे घर में बरकत बनी रहती है।
5. दशहरे के द‌िन ही देवी यात्रा करती हैं। इस द‌िन को यात्रा के ल‌िए शुभ द‌िन भी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन यात्रा करने से (कुछ दूर ही सही) आपकी यात्रा में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। जो लोग व‌िदेश यात्रा के इच्छुक हैं उन्‍हें अपनी यात्रा का योग मजबूत बनाने के ल‌िए ये उपाय आजमाना चाह‌िए।
6. दशहरे के द‌िन स‌िर पर जयंती (नवरात्री में उगाए जाने वाले जौं के पौधे) रखकर ‘ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपानल‌िनी। दुर्गा क्षमा श‌‌िवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।। मंत्र का जप करें। इससे आरोग्य सुख की प्राप्त‌ि होती है।
7. जयंती को त‌िजोरी या अलमारी में रखने से धन धान्य की प्राप्त‌ि और बरकत होती है।

ट्रेंडिंग वीडियो