नोएडा के स्थानीय निवासियों का कहना है कि आसमान में चढ़ी इस धूल से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ राही है, घर को जितना साफ कर लो लेकिन उड़ कर आने वाली धूल उनकी मेहनत पर पानी फेर देती है, इसके अलावा बच्चों का विशेष ध्यान रखना पड़ रहा है। बच्चे ज्यादा सवेदनशील होते और इन्फेक्शन का जल्दी शिकार हो जाते है। धूल के गुबार से सांस संबंधी मरीजों को परेशानी बढ़ सकती है। अस्थमा, उच्च रक्तचाप और मानसिक तनाव के मरीजों के लिए ऐसा मौसम घातक सिद्ध हो सकता है। नोएडा जिला अस्पताल के सीएमएस अजेय कुमार अग्रवाल का कहना है कि ऐसे मौसम में घर से बाहर ना निकलें। अगर घर से बाहर जाना आवश्यक है तो मास्क पहनकर निकलें। सांस से संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें और अपनी दवाएं साथ रखें।