scriptनोएडा में इंजीनयरिंग के छात्र ने लगाई फांसी | Engineering student hanged in Noida | Patrika News

नोएडा में इंजीनयरिंग के छात्र ने लगाई फांसी

locationनोएडाPublished: Aug 20, 2021 11:31:30 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

फ्लैट में ही फंदे पर लटका मिला शव घटना के बाद से परिवार में मचा कोहराम पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी

Symbolic Photo of Deatgh

Symbolic Photo of Deatgh

नोएडा. ( noida ) इंजीनियरिंग के एक छात्र ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगा ली। छात्र का शव फ्लैट में ही फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पूरे फ्लैट की छानबीन करने के साथ-साथ आस-पास के लोगों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी है।
मूल रूप से बुलंदशहर के शिकारपुर का रहने वाला राहुल शर्मा नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीटा-2 के जनता फ्लैट में रहता था। शुक्रवार को फ्लैट के अंदर ही इसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छात्र ने फांसी ( Suicide ) क्यों लगाई ? इस बारे में अभी छानबीन की जा रही है। पुलिस को प्राथमिक पड़ताल में सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उधर घटना के बाद से छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रेंडिंग वीडियो