पति की मौत पर लगाया ये आरोप घटना के शिकार बने ब्रजेश की पत्नी पूजा ने आगे आरोप लगाते हुए बताया कि पार्टी के दौरान वह अपने पति को लगातार फोन कर रही थी लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद सुबह पति के एक दोस्त का कॉल आया और उसने पति ब्रजेश की तबियत खराब होने की बात कही। साथ ही बताया कि वो अस्पताल में है। बताया गया कि जब पूजा अस्पताल पहुंची तब ही उसे किसी ने कुछ नहीं बताया। इस दौरान नोएडा पुलिस ने भी उसके साथ बुरा बर्ताव किया। पूजा का आरोप है कि उसे बिना पति की जानकारी दिए और मिलवाए चुपचाप ब्रजेश के शव को अस्पताल से कहीं और भेज दिया गया।
बार संचालक और बाउंसर भी निशाने पर ब्रजेश की पत्नी पूजा ने बार के संचालक और बाउंसर्स पर भी गंभीर आरोप लगाए। इसके अलावा नोएडा पुलिस और अपने पति के दोस्तों पर भी आरोप लगाए हैं। पूजा ने कहा कि उसे पति ब्रजेश की मौत की किसी ने भी सही सूचना नहीं दी। सुबह जब वह पति की खराब तबियत का हाल पूछने अस्पताल गई जब भी उसके साथ मामले को लेकर टालमटोल किया गय।
दोस्तों के खिलाफ भी हो कार्रवाई पूजा का कहना है कि वह पति ब्रजेश के दोस्तों से एक बात पूछना चाहती है कि वो लोग उस समय बार में क्या कर रहे थे, जब उसके पति को बाउंसर मिलकर पीट रहे थे। यहां तक की जब उसके पति की मौत हो गई तब भी किसी ने भी उसे मौत की जानकारी तक नहीं दी। पूजा का आरोप है कि बृजेश के मर्डर में दोस्त, बार के मालिक, कर्मचारी सब शामिल हैं। दोस्तों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पूजा ने बेबस होकर कहा कि ऐसे दोस्त किसी को भी न मिलें।
अब तक 7 की गिरफ्तारी उधर, पुलिस पे इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, जिसमें से एक अज्ञात और 8 नामजद थे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस बीच बताया जा रहा है कि पब का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।