scriptLok Sabha Result: केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने दिखाया जीत का निशान, जानिए कितने वोटों से हैं आगे | gautam budh nagar lok sabha election result 2019 live news in hindi | Patrika News

Lok Sabha Result: केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने दिखाया जीत का निशान, जानिए कितने वोटों से हैं आगे

locationनोएडाPublished: May 23, 2019 01:16:46 pm

Submitted by:

sharad asthana

गौतमबुद्ध नगर में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को हुआ था मतदान
86 हजार से ज्‍यादा वोटों से आगे चल रहे हैं डॉ. महेश शर्मा
समर्थकों ने जीत का निशान बनाकर जाहिर की अपनी खुशी

dr. mahesh sharma

Lok Sabha Result: केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने दिखाया जीत का निशान, जानिए कितने वोटों से हैं आगे

नोएडा। लोकसभा चुनाव 2019 के रिजल्‍ट आने में अब कुछ समय ही बचा है। मतगणना स्‍थल पर प्रमुख दलों के नेताओं के चेहरे अब उनकी हालत बयां करने लगे हैं। गौतमबुद्ध नगर में भी मतगणना स्‍थल पर गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा।
बसपा के सतवीर नागर हैं मैदान में

गौतमबुद्ध नगर में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को टिकट दिया था। जबक‍ि गठबंधन की तरफ से बसपा के सतवीर नागर को मैदान में उतारा गया था। कांग्रेस ने यहां से अरविंद कुमार सिंह को मौका दिया था। अभी तक गौतमबुद्ध नगर में डॉ. महेश शर्मा को 249587 वोट मिल चुके हैं जबक‍ि सतवीर नागर को 163349 वोट मिले हैं। इस हिसाब से वह 86 हजार से ज्‍यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के अरविंद सिंह को अब तक 13672 मत मिले हैं।
मतगणना स्‍थल पर दिखा ऐसा नजारा

वहीं, बढ़त बनाने के बाद गुरुवार दोपहर को जब केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा फेस 2 स्थित फूल मंडी में पहुंचे तो समर्थकों में जबरदस्‍त उत्‍साह दिखा। उन्‍होंने समर्थकों के साथ जीत का निशान बनाकर अपनी खुशी भी जाहिर की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो