scriptChandrayaan-2: पीएम मोदी और ISRO प्रमुख के रोने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बताई ये वजह | General VK Singh statement on PM Modi hugs ISRO chief k sivan | Patrika News

Chandrayaan-2: पीएम मोदी और ISRO प्रमुख के रोने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बताई ये वजह

locationनोएडाPublished: Sep 07, 2019 11:00:05 am

Submitted by:

lokesh verma

खास बातें-

इसरो के मुख्यालय में पीएम मोदी को देख भावुक हुए ISRO प्रमुख के. सिवन
केंद्रीय मंत्री रि. जनरल वीके सिंह ने किया पीएम मोदी व इसरो चीफ को लेकर किया ट्वीट
विधायक पंकज सिंह बोले- देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों के प्रयासों पर गर्व

chandrayan-2.jpg
नोएडा. भले ही इसरो (ISRO) का चंद्रयान-2 (Chandryaan 2) से संपर्क टूट गया हो, लेकिन उम्मीद की किरण अभी भी कायम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार सुबह फिर से इसरो के मुख्यालय पहुंचे तो भावुक हो गए और ISRO चीफ के. सिवन (K. Sivan) को देखते ही गले लगा लिया। इस दौरान पीएम मोदी और इसरो चीफ के. सिवन दोनों की आंखें नम हो गई। भाजपा केंद्रीय मंत्री और सांसद रिटायर्ड जनरल वीके सिंह (General VK Singh) ने पीएम मोदी व इसरो प्रमुख के वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए देशवासियों को होसला बढ़ाया है।
भाजपा केंद्रीय मंत्री रि. जनरल वीके सिंह ने पीएम मोदी व इसरो चीफ की वीडियो के साथ अपने ट्विटर अकाउंट @Gen_VKSingh पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि आज पूरा भारत कैसा महसूस करता है, इस वीडियो का सार यही है। हम अपने वैज्ञानिकों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान-2 उन सभी के लिए एक सफलता है, जो हमने इससे सीखी है। मुझे यकीन है, हम और मजबूत होंगे। जय हिन्द।
यह भी पढ़ें

chandrayaan-2 के आखिरी क्षण के बारे में इन्होंने बताई ये बातें

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंकज सिंह ने भी ट्वीट किया है। पीएम मोदी के ट्वीट पर विधायक पंकज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि 21वीं सदी में भारत के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने से हमें कोई भी बाधा रोक नहीं सकती। देश को अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों के प्रयासों पर गर्व है। मैं आपके साथ हूं और देश भी आपके साथ है।
बता दें कि शनिवार सुबह पीएम मोदी दोबारा इसरो मुख्यालय पहुंचे थे। वहां से लौटते समय खुद ISRO चीफ के सिवन पीएम को सी ऑफ करने पहुंचे। इस मौके पर इसरो प्रमुख की आंखे नम हो गईं तो पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया और उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान पीएम मोदी व के सिवन दोनों बेहद भावुक नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो