scriptआनंद महिंद्रा ने हैदराबाद कांड पर किया Tweet तो लड़की ने की उनके स्टाफ की शिकायत, जवाब की हो रही तारीफ | girl complaint about staff in tweet of anand mahindra | Patrika News

आनंद महिंद्रा ने हैदराबाद कांड पर किया Tweet तो लड़की ने की उनके स्टाफ की शिकायत, जवाब की हो रही तारीफ

locationनोएडाPublished: Dec 01, 2019 06:10:18 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
-महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा ने हैदराबाद कांड पर रोष व्यक्त करते हुए ट्वीट किया
– उनके ट्वीट में एक लड़की द्वारा उनके कुछ कर्मचारियों को लेकर भी गंभीर शिकायत की गई
-जिस पर आनंद महिंद्रा द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया

mahindra.jpg
नोएडा। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत से पूरे देश में आक्रोश है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक आरोपियों को कठोर सजा की मांग की जा रही है। वहीं इस मामले में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट करते हुए नाराजगी जताई। वहीं उनके ट्वीट में एक लड़की द्वारा उनके कुछ कर्मचारियों को लेकर भी गंभीर शिकायत की गई। जिस पर आनंद महिंद्रा द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। हालांकि इसके बाद महिला ने अपना ट्वीट डिलीट भी कर दिया।
यह भी पढ़ें

Hyderabad

Rape Case: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान, हर तरफ हो रही चर्चा

दरअसल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा ने हैदराबाद कांड पर रोष व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा ‘इस हादसे से मुझे लगे सदमे को मेरे दुख और गुस्से के रूप में लिया जाए। मैं यह समझना चाहता हूं कि हम पूरे देश में यौन उत्पीड़न और हिंसा की इस महामारी को कैसे रोक सकते हैं। हममें से हर कोई महिलाओं और बच्चों को शिकारियों से सुरक्षित कैसे महसूस करा सकता है? मुझे ऐसे विचार चाहिए, जो हम सभी को अधिक जवाबदेह बनाने में मदद करें।’
dd.jpg
उनके इस ट्वीट पर अल्पना नाम के ट्विटर अकाउंट यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘मेट्रो स्टेशन सेक्टर-15 के करीब उसका ऑफिस है, जहां थिएमे बिल्डिंग के ठीक बगल में ही महिंद्रा का सर्विस सेंटर है। सुबह ऑफिस जाते समय सभी महिंद्रा मेकैनिक उसे घूरते, मुस्कुराते और कभी-कभी आपस में फुसफुसाते हैं। जिससे वह कई बार असहज महसूस करती है।
यह भी पढ़ें

1965 व 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले पूर्व नौसेना प्रमुख को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

d.jpg
लड़की के ट्वीट का संज्ञान लेते हुए आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में पूछा कि क्या वह गाजियाबाद की बात कह रही है? साथ ही महिंद्रा ने इस मामले में गंभीरता से हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया। वहीं इस पर लड़की ने जवाब दिया कि ये नोएडा सेक्टर-2 का मामला है। उसने कहा कि मैं उन्हें (महिंद्रा मेकैनिक) कोई दोष नहीं दे रही हूं, लेकिन स्थिति असहज हो जाती है। वहीं उक्त लड़की ने शनिवार शाम को अपना ट्वीट डिलीट भी कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो