script

Gold मूवी ने बनाया रिकॉर्ड, Free Download करने पर मिल रहा यह रिजल्‍ट

locationनोएडाPublished: Sep 01, 2018 09:23:08 am

Submitted by:

sharad asthana

15 अगस्त 2018 को रिलीज हुई Akshay Kumar की मूवी Gold ने नया रिकॉर्ड बना लिया है, नोएडा व एनसीआर में युवा Movie को Free Download करने के लिए कर रहे हैं सर्च

Gold movie

15 अगस्‍त को रिलीज होगी Gold मूवी, अभी से Download करने पर यह मिल रहा रिजल्‍ट

नोएडा। 15 August 2018 को रिलीज हुई अक्षय कुमार की नई Movie gold को अब लगभग दो हफ्ते से ज्‍यादा समय हो चुका है। फिल्‍म विश्‍लेषकों ने इसको साढ़े तीन स्‍टार दिए हैं। नोएडा-एनसीआर में अब भी मूवी के कई शो हाउसफुल चल रहे हैं। इसके साथ ही जॉन अब्राहम की मूवी सत्‍यमेव जयते भी रिलीज हुई थी। शुरू में कलेक्‍शन भी गोल्‍ड का ज्‍यादा रहा। गोल्‍ड का कलेक्‍शन 100 करोड़ के पार पहुंच चुका है। वहीं, अक्ष्‍य कुमार ने ट्वीट कर कहा है क‍ि इस फिल्‍म को पहली बार 30 अगस्‍त को सऊदी अरब में रिलीज किया जा रहा है। गोल्ड पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जिसे सऊदी अरब में रिलीज किया जा रहा है। उधर, नोएडा-एनसीआर के युवा gold movie को Full hd free में Download करने के लिए Google और Youtube पर सर्च करने लगे हैं।
यह भी पढ़ें

अब भी बरकरार है Dhadak का जलवा, जमकर हो रही Download

क्‍या है कहानी

वैसे तो देश के राष्‍ट्रीय खेल Hockey को लेकर चक दे इंडिया व सूरमा समेत कई मूवी बन चुकी हैं। गोल्‍ड मूवी भी हॉकी के लीजेंड पर ही आधारित है। फिल्‍म में अक्षय कुमार ने तपन दास का किरदार निभाया है। उनके अपोजिट नागिन फेम मौनी राॅय ने उनकी पत्‍नी का किरदार निभाया है। 1947 में आजाद होने के बाद भारत ने हॉकी में पहला गोल्‍ड 1948 में हासिल किया था। उन्‍होंने मूवी में हॉकी टीम के कोच का किरदार निभाया है। तपन दास ने ओलंपिक में हाॅकी टीम के लिए गोल्‍ड जीतने का सपना देखा था, जो आजाद हिंदुस्‍तान में 1948 में पूरा हुआ था। फिल्म में अक्षय कुमार बंगाली बोलते दिखेंगे। उनके और मौनी रॉय के अलावा मूवी में कुणाल कपूर, आमित साध, विनीत कुमार सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें

लोगों को पसंद आई Mulk, जमकर हो रही Online Download

यूट्यूब पर भी सर्च कर रहे मूवी

गाजियाबाद के राकेश मार्ग पर रहने वाले अंकुर सक्‍सेना का कहना है क‍ि हॉकी को लेकर आई चक दे इंडिया भी अच्‍छी मूवी थी। अब वह रविवार को गोल्‍ड मूवी भी देखेंगे। उन्‍होंने इसका ट्रेलर देखा है, जो अच्‍छा है। उन्‍होंने कहा कि पता चला है क‍ि इसका प्रिंट लीक हो गया है। उनके कुछ दोस्‍तों ने इसे torrent और afilmywap पर सर्च किया लेकिन इससे वायरस आने का खतरा ज्‍यादा रहता है। वहीं, कुछ ने अन्‍य साइटों पर ट्राई किया लेकिन कुछ नहीं मिला। यूट्यूब पर भी उन्‍होंने इसे तलाशा लेकिन उन्‍हें मूवी नहीं मिली। वहीं गूगल पर सर्च करने भी निराश्‍ाा ही हाथ लगी। उन्‍होंने कहा कि वह हॉल में जाकर इसे देखेंगे। मूवी देखने का असली मजा वहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो