scriptपैसे नहीं टिक रहा पास तो घर के चारों कोनों में गाड़ दें ये चीज, सभी समस्याएं हो जाएंगी दूर | gomati chakra se dur hogi paiso ki kami | Patrika News

पैसे नहीं टिक रहा पास तो घर के चारों कोनों में गाड़ दें ये चीज, सभी समस्याएं हो जाएंगी दूर

locationनोएडाPublished: Feb 21, 2019 02:23:25 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

पंडित एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं जिसे घर के चारों कोने में गाड़ने से घर के वास्तुदोष खत्म हो जाते हैं और मां लक्ष्मी का घर में वास होता है।

money

पैसे का हो रहा नुकसान तो घर के चारों कोनों में गाड़ दें ये चीज, सभी समस्याएं हो जाएंगी दूर

नोएडा। व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा ही पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। जिसके लिए वह दिन रात एक कर देता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कितना भी पैसा कमाने के बाद भी उसके पास पैसा टिक नहीं पाता। जिसके चलते भी वह परेशान रहता है। जिसके चलते उसे आर्थिक तंगी भी आने लगती है।
यह भी पढ़ें

जानिए कब है शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहु काल

ऐसे में पंडित विनोद शास्त्री एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं जिसे घर के चारों कोने में गाड़ने से घर के वास्तुदोष खत्म हो जाते हैं और मां लक्ष्मी का घर में वास होता है। पंडित जी के अनुसार गोमती चक्र का सरल और खास उपाय करने से लोगों के जीवन में पड़ा बड़ा बदलाव आता है और उसे कभी भी पैसे की तंगी से जूझना नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ें

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 21 फरवरी का राशिफल

घर में नहीं टिक रहा पैसा तो करें ये उपाय

जिन व्यक्तियों के र में पैसा नहीं टिकता उन्हें शुक्रवार को घर में लाल रंग के कपड़े में 21 की संख्या में गोमती चक्र को बांधकर पूजा स्थान पर रखना चाहिए। वहीं अगली सुबह को उसमें से चार गोमती चक्र को लेकर घर के चारों कोनों में गाड़ दें। व्यक्ति द्वारा इस उपाय को करने के बाद उसकी धन संबंधित सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और उसके पास पैसा भी टिकने लगेगा।
यह भी पढ़ें

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के आरोप पर हुआ यहां जमकर हंगामा, भाजपा नेताआें ने की ये मांग

gomati chakra
व्यापार में हो रहा नुकसान तो करें ये काम

बिजनेस या व्यापार में जिन लोगों को नुकसान हो रहा है उन्हें 11 गोमती चक्र लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी दुकान या फैक्ट्री में रखना चाहिए। साथ ही उन्हें ‘श्रियै नमः’ मंत्र का भी जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति हो व्यापार में हो रहे नुकसान से राहत मिल सकेगी और उसके धन लाभ होने लगेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो