यह भी पढ़ें
भ्रूण जांच में पकड़ा गया बसपा का यह दिग्गज नेता, छह लोगों पर केस दर्ज
सुपारी देकर कराया संध्या का कत्ल शनिवार को एसपी देहात विनीत जैसवाल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि राम वाटिका कॉलोनी में रहने वाली महिला संध्या की हत्या में उसकी मां, पति और ससुर का हाथ है। उन्होंने इसके पीछे प्रॉपर्टी को मुख्य वजह बताया। उन्होंने सुपारी देकर संध्या का कत्ल करवाया था। पुलिस ने सबसे पहले मामले अमित को पिस्टल, चार कारतूस और मोटरसाइकिल के साथ बिसाहड़ा बाई पास से गिरफ्तार किया था। अमित ने दो अन्य सुपारी किलर्स के साथ मिलकर हत्या की थी। यह भी पढ़ें
यूपी के इस जिले में बनेगा दुनिया का सबसे अनोखा क्रिकेट स्टेडियम, बारिश होने पर भी नहीं रुकेगा मैच
साढ़े पांच लाख रुपये में दी थी सुपारी संध्या के ससुर वीरेंदर तोमर ने साढ़े पांच लाख रुपये में यह सुपारी दी थी। इसके बाद जब पुलिस ने संध्या की मां उर्मिला से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म काबूल कर लिया। इसके बाद पता चला कि संध्या ने कुछ समय पहले पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद ससुर वीरेंद्र तोमर व पति प्रवीण ने उर्मिला के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने दिल्ली के दो शूटरों को सुपारी दी थी। यह भी पढ़ें
अचानक सिराजुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंच गए चीन के राजदूत और फिर…
पति और ससुर से नहीं थे अच्छे संबंध आपको बता दें कि 15 नवंबर को संध्या की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके पति और ससुर से अच्छे संबंध नहीं थे। संध्या के नाम से रामवाटिका में दो मकान थे। शिव वाटिका कॉलोनी में एक प्लॉट था। इसके अलावा उसकी अन्य स्थानों पर भी प्रॉपर्टी थी। इनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये थी। बताया जाता है कि इनमें से एक मकान उसकी मां उर्मिला के नाम पर था लेकिन संध्या ने उसे धोखे हथिया लिया था। पति से विवाद होने के बाद संध्या के संबंध अरुण से बन गए थे। वह अरुण के साथ अपने मकान में रह रही थी। उसकी मां को इस पर ऐतराज था लेकिन उसने उर्मिला की बात नहीं मानी। इसके बाद उर्मिला अपने दामाद के साथ रहने लगी थी। यह भी पढ़ें