दरअसल, यह घटना नोएडा सेक्टर-62 थाना क्षेत्र स्थित बार्कलेज कंपनी के पास घटित हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर यहां लगा एक ट्रांसफर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। इसी बीच ट्रांसफार्मर से निकला गर्म तेल पास से गुजर रहे लोगों पर जा गिरा, जिससे आधा दर्जन लोग बुरी तरह से झुलस गए। इतना ही नहीं कई लोगों के कपड़ों पर तेल गिरने के साथ ही आग भी लग गई। इस घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि दो लोगों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।