यूपी के 4 शहरों में झमाझम बारिश, 12 जिलों में Orange Alert जारी, गिरेंगे ओले
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज सुबह की शुरुआत भारी बारिश से हुई। बारिश का यह सिलसिला प्रदेश में 28 दिसंबर तक जारी रहेगा। आइए जानते हैं कि आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Rain Alert: उत्तर प्रदेश में पड़ रही ठंड के बीच बारिश ने दस्तक दे दी है। यूपी के चार जिले नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर में सुबह तेज बारिश हुई। साथ ही, हवा में काफी गलन है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज यानी 27 दिसंबर 2024 को पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। साथ ही, मौसम विभाग ने प्रदेश में ओले गिरने के आसार जताए हैं। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के रामपुर, मुरादाबाद, हाथरस, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, फिरोजाबाद, अमरोहा, आगरा और मथुरा में मौसम विभाग ने वज्रपात, झोंकेदार हवा और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, प्रदेश के 26 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
28 दिसंबर को प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और प्रदेश में कोहरे का साया रहेगा। वहीं, 29 दिसंबर को प्रदेश मे कोहरा छाया रहेगा, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।
Hindi News / Noida / यूपी के 4 शहरों में झमाझम बारिश, 12 जिलों में Orange Alert जारी, गिरेंगे ओले