नोएडा

Mehndi को गाढ़ा और और जल्दी रंग लाने के लिए कर लें पहले ही ये उपाय, बाद में नहीं होगी टेंशन

Mehndi Special : रक्षा बंधन त्यौहार को खास बनाने के लिए महिलाएं और लड़किया मेंहदी लगा कर जहां श्रृंगार करती हैं

नोएडाAug 06, 2018 / 06:48 pm

Ashutosh Pathak

मेहंदी को गाढ़ी और और जल्दी रंग लाने के लिए कर लें पहले ही ये उपाय, बाद में नहीं होगी टेंशन

नोएडा। सावन महीने में कई व्रत, तीज त्यौहार पड़ते हैं। उनमें से कुछ महत्वपूर्ण होते हैं जैसे सावन सोमवार, हरियाली तीज, रक्षाबंधन और कजरी तीज। इनमें से हरियाली तीज और रक्षाबंधन काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। खास तौर पर ये त्यौहार महिलाएं और लड़कियों का त्यौहार माना जाता है। इसे और खास बनाने के लिए महिलाएं मेंहदी लगा कर जहां श्रृंगार करती हैं वहीं रक्षा बंधन पर भी सभी लड़किया और महिलाएं राखी के एक दिन पहले मेहंदी रचाती हैं। लेकिन हाथों में मेहंदी तब तक अच्छी नहीं लगती जब तक वह गहरी न रची हो।
मेहंदी का रंग जितना गहरा रचता है मेहंदी उतनी ही आकर्षक लगती है। इसलिए अगर आप मेहंदी का रंग गहरा चाहते हैं तो कुछ सरल घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने से लंबे समय तक भी मेहंदी टिकी रहेगी।
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2018: इस बार रक्षा बंधन पर ट्रेंड में होंगी ये यूनिक और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन

मेहंदी लगाने से पहले ध्यान रखे इन बातों का-

अपने हाथों को पहले अच्छी तरह से साफ़ कर लें।
उनपर किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए।

मेहंदी लगाने से पहले किसी भी तेल के इस्तेमाल से बचें।

अगर तेल लगा हुआ है तो पहले उसे साबुन से हटायें।

मेहंदी लगाते समय हाथों में कोई भी चिकनाई नहीं होनी चाहिए अन्यथा मेहंदी का रंग नहीं चढ़ेगा।
अगर आप वैक्स आदि करवाती है तो ये सभी मेहंदी लगवाने से पहले ही करवा लें।

ये भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि 2018: इस बार बन रहा है बेहद शुभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें जलाभिषेक
dark Mehandi designe
मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए

कई बार अच्छी से अच्छी मेहंदी भी नहीं रचती और हल्की रचने की वजह से भद्दी सी नजर आती है। जिसकी वजह से अब ना तो दुबरा मेहंदी लगा सकते हैं न ही वो इतनी जल्दी छूटती है। लेकिन अगर मेहंदी गाढ़ी नहीं हुई है तो परेशान नहीं होए कुछ घरेलू उपाय करें…
सरसो का तेल-

मेहंदी को बड़ी ही आसानी से बिना पानी का इस्तेमाल किये साफ़ भी किया जा सकता है। इसके लिए हाथों पर थोडा सा सरसों का तेल हाथों पर अच्छी तरह मलें। और फिर रगड़ते हुए मेहंदी छुडा लें। मेहंदी हटाने के बाद एक बार फिर सरसों का तेल हाथों में लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही घंटों में आपकी मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।
अचार का तेल –

अचार के तेल का इस्तेमाल करके भी मेहंदी का रंग गाढ़ा किया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद उसपर अचार का तेल लगाएं। कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।
नींबू और चीनी का घोल-

इस घोल में गाढ़ापन होता है जिससे मेहंदी गहरी रचती है। जब मेहंदी सूख जाएं तो उस पर शकर और नींबू का घोल लगाएं। घोल चिपचिपा होता हैं और इससे मेहंदी जल्दी नहीं उतरती। और मेहंदी का रंग अधिक समय तक गाढ़ा रहता है।
लौंग का इस्तेमाल करें-

लौंग की मदद से भी मेहंदी को रचाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप नींबू चीनी के घोल के बाद आसानी से कर सकती है। पहले एक पैन या तवे पर कुछ लौंग गर्म कर लें। अब सावधानी हथेलियों को उपर रख कर उस पैन पर इस तरह रखें की आपका हाथ जले नहीं और लौंग का धुंआ मेहंदी पर लग जाए। इस उपाय का इस्तेमाल करने से हाथों में लगा नींबू-चीनी का घोल भी सूख जाएगा और मेहंदी का रंग भी डार्क हो जाएगा।
विक्स लगाएं-

वैसे विक्स केवल दर्द में ही नहीं विक्स की मदद से भी मेहंदी का रंग डार्क किया जा सकता है। क्योंकि बाम गर्म होती है जिससे मेहंदी को हीट मिलती है और उसका कलर गाढ़ा हो जाता है। इसके लिए मेहंदी लगाएं तो इसे पूरी रात छोड़ दें और अगली सुबह इसे हल्के हाथों से रगड़ कर उतार लें। इसके बाद रंग को गहरा करने के लिए इस पर विक्स लगाएं। विक्स की गर्माहट से मेहंदी का रंग गहरा होगा। ध्यान रखे मेहंदी को कभी भी धोने के लिए पानी का प्रयोग नहीं करें। हल्के हाथों से रगड़ कर उसे छुड़ाए अगर तब भी नहीं छूट रही तो बटर नाइफ (चाकू) हल्का करके छुड़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सावन के दूसरे सोमवार को मेरठ के शिवालयों में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, देखें तस्वीरें
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.