scriptNoida Crime: पत्नी ने नहीं मानी ये बात तो पति ने धारदार हथियार से कर दी हत्या | Husband kills wife over dowry demand in Noida | Patrika News

Noida Crime: पत्नी ने नहीं मानी ये बात तो पति ने धारदार हथियार से कर दी हत्या

locationनोएडाPublished: Jul 03, 2022 01:24:05 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

पुलिस ने परिजनों की तहरीर में मृतका के पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

husband_kills_wife_over_dowry_demand_in_noida.jpg
थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र के घरबरा गांव निवासी रवि ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार रात अपनी पत्नी काजल की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सुबह जब 22 वर्षीय काजल का शव बेड पर पड़ा मिला तो जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी। उधर, सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने तहरीर देकर मृतका के पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़े – प्राइवेट कॉलेज की मनमानी खत्म: अब हर कोर्स के हिसाब से होगी फीस, UP सरकार की लिस्ट जारी

दहेज की मांग कर रहे थे ससुराली

हत्या की इस घटना पर एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि घरबरा गांव के रहने वाले रवि की शादी मार्च 2022 में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में रहने वाली काजल से हुई थी। काजल के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार काफी दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही काजल के ससुराल पक्ष के लोग और अधिक दहेज की मांग कर रहे थे। आरोपियों द्वारा बाइक और नगदी की मांग करते हुए अक्सर उनकी बेटी काजल को प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता काजल ने ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने और दहेज की मांग किए जाने की बात अपने परिजनों को भी बताई थीं। लेकिन मामला ससुरालियों को शांत और समझाने तक ही सीमित रहा।
यह भी पढ़े – बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, विभाग के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत

फरार आरोपियों की तलाश जारी

एडीसीपी के मुताबिक, शनिवार देर रात इसी बात को लेकर रवि और काजल के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई। इसी बीच रवि ने धारदार हथियार से काजल की गर्दन पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर में मृतका के पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो