पुलिस की गिरफ्त में आए इमरान, अखिलेश पालीवाल, जावेद, मोहसिन, परवेज और ताहिर सभी बुलंदशहर के रहने वाले हैं। इनको फेज-1 थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 से गिरफ्तार किया गया है। ये गैंग सट्टा किंग के नाम से सट्टा खिलाता था। नोएडा में इन्होंने सेक्टर-10 बाकायदा अपना ऑफिस बना रखा था। ये लोग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के लोगों को सट्टेबाजी खिलवाते थे।
यह भी पढ़ें-
संगीत सोम सेना का बिरयानी के ठेले पर हमला, दो समुदाय में तनाव यूपी का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर लगाया था लाखों सट्टा एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि दुबई से इनके मोबाइल पर एक लिंक शेयर किया जाता था। लिंक आने के बाद मोबाइल का स्पीकर ऑन कर दिया जाता था। मैच लिंक पर बाल बाय बाल, हार जीत और रन और प्लेयर का सट्टा खेला जाता था। इन आरोपियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में भी सभी पार्टियों पर हार-जीत का सट्टा लगाया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर भी सट्टा लगाया गया था। इन्होंने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर 50 लाख और योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर 30 लाख रुपये लगाए थे।
यह भी पढ़ें-
पेट्रोल पंप कर्मी से 22 लाख की लूट के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर किया पस्त, चौकी इंचार्ज घायल 60 लोग रोजाना लगा रहे सट्टा एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सट्टेबाज गैंग एक बार में कम से कम 5 हजार और अधिकतम 50 हजार रुपये का सट्टा खिलाता था। एक दिन में करीब 60 लोग सट्टे पर पैसा लगाते थे। पैसा लगाने और खेलने वालों को फाइटर नाम दिए गए थे। ये अपनी लोकेशन बदलकर कभी दिल्ली तो कभी नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद आदि में सट्टा खिलवाते थे।