scriptBig Breaking: मायावती के ये 6 विधायक कांग्रेस में हुए शामिल | Joginder Singh Awana Join Congress along With 6 BSP MLA | Patrika News

Big Breaking: मायावती के ये 6 विधायक कांग्रेस में हुए शामिल

locationनोएडाPublished: Sep 17, 2019 10:21:32 am

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले BSP को लगा तगड़ा झटका है
सोमवार देर रात ही बसपा के छह विधायक शामिल हुए हैं कांग्रेस में
BSP MLA ने अपने फेसबुक पुज पर बसपा सम‍र्थकों से मांगी माफी

mayawati.jpg

Mayawati

नोएडा। उत्‍तर प्रदेश में 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात ही बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इनमें एक नोएडा के रहने वाले जोगिंदर सिंह अवाना भी हैं।
बसपा ने उतार दिए हैं उम्‍मीदवार

उत्‍तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर इस साल के अंत तक उपचुनाव होने की संभावना है। इसके लिए पार्टी ने सभी 13 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतार दिए हैं। इससे पहले बसपा मुखिया मायावती को कांग्रेस ने तगड़ा झटका दिया है। उसके छह विधायकों ने सोमवार रात को कांग्रेस का दामन थामन लिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय होने को मंजूरी भी दे दी है।
राजस्‍थान में जीते थे छह विधायक

मामला राजस्‍थान विधानसभा का है। राजस्‍थान में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा को 6 सीटें मिली थीं। वहां बसपा प्रत्याशियों ने कई धुरंधरों को हराकर लोगों को चौंका दिया था। अब ये छह विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना, राजेंद्र सिंह गुढ़ा, लखन सिंह मीणा, वाजिब अली, संदीप यादव और दीपचंद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके बाद राजस्‍थान में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हो गई है। मीडिया रिपोर्र्स के अनुसार, बसपा के ये विधायक पहले से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संपर्क में थे।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर: राज्‍यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सपा के यह पूर्व सांसद,19 को लेंगे शपथ

नदबई से चुनाव जीते थे जोगेंद्र सिंह अवाना

आपको बता दें क‍ि जोगेंद्र सिंह अवाना ने नदबई विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। उन्‍होंने पूर्व पर्यटन मंत्री और राज परिवार की सदस्य कृष्णेंद्र कौर को हराकर लोगों को चौंका दिया था। वह नोएडा के रहने वाले हैं। उन्‍होंने किसान परिवार में जन्म लिया है। अवाना ने नोएडा देहात मोर्चा से अपना सियासी सफर शुरू किया और बाद में कांग्रेस से जुड़ गए थे। एमएलसी का चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने नोएडा विधानसभा सीट से कांग्रेस से टिकट मांगा। लेकिन उकनी बात अनसुनी होने पर उन्‍होंने बसपा का दामन थाम लिया था।
खबर पर कमेंट करने के लिए यहां क्लिक करें: https://www.facebook.com/PatrikaNoida/posts/3093789220663021?__tn__=-R

photo6055480159227717891.jpg
यह लिखा विधायक ने

जोगिंदर सिंह अवाना ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है, सम्मानित साथियों कल देर रात हम बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये! उसके पीछे अपने क्षेत्र का विकास और राजस्थान प्रदेश की तरक्की हो, यही लक्ष्य है। मैं बसपा पार्टी के उन हजारों कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगता हूं, जिनकी वजह से आज मैं विधायक बना, परंतु उन्हें यह भी भरोसा दिलाता हूं कि उनके विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा और सभी को साथ लेकर चलूंगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो