scriptऐसी महिला से शादी करने पर खुल जाती है पुरूषों की किस्मत, शास्त्रों में भी है जिक्र | kaisi ladki se shadi karni chahiye | Patrika News

ऐसी महिला से शादी करने पर खुल जाती है पुरूषों की किस्मत, शास्त्रों में भी है जिक्र

locationनोएडाPublished: Jan 13, 2019 07:06:12 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

समुद्रशास्त्र में ऐसी स्त्रियों के बारे में बताया गया है जिन्हें बहुत शुभ व किस्मत वाली माना जाता है। इनसे शादी करने पर पति की जिंदगी में सुख समृद्धि आती है।

नोएडा। लोगों के जीवन में उसकी शादी का दिन सबसे खास कहा जाता है। वहीं सात फेरों में बंधने के बाद दूल्हा-दुल्हन सदा के लिए एक दूसरे के लिए हो जाते हैं। कई बार आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि बहु घर की लक्ष्मी होती है। कारण, माना जाता है कि बहु आने के बाद घर में सुख समृद्धि आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी स्त्रियां होती हैं जिनसे शादी करने पर पति की किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाते हैं।
यह भी पढ़ें

1 हजार रुपये खर्च कर भरेंगे ये फार्म, तो घर के बुजुर्ग को हर महीने मिेलेंगे 10 हजार

दरअसल, नोएडा के प्रसिद्ध लाल मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शास्त्री का कहना है कि समुद्रशास्त्र में ऐसी स्त्रियों के बारे में बताया गया है जिन्हें बहुत शुभ व किस्मत वाली माना जाता है। इनसे शादी करने पर पति की जिंदगी में सुख समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें

भाभी-देवर ने दीवार पर लिखवाया कुछ ऐसा, प्रशासन को जेसीबी भेजकर तुड़वाने पड़े घर

1. पंडित जी बताते हैं कि समुद्रशास्त्र में माना गया है जिस महिला के बाल लंबे व घने होते हैं वह बहुत ही किस्मत वाली होती है। इनसे शादी करने पर पति की किस्मत खुल जाती है व उनके लिए ये महिला भाग्यशाली होती है।
2. जिन महिलाओं के लंबे पैर होते हैं वह बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन महिलाओं को कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती। वहीं शादी के बाद ऐसी महिला के पति के पास भी पैसों की कमी नहीं रहती।
यह भी पढ़ें

सपा-बसपा गठबंधन के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने चला बड़ा दाव, कई पार्टियों की बढ़ाई मुश्किल

3. समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के हाथ लंबे होते हैं, वह हमेशा ही किस्मत की धनी होती हैं और ऐसी महिला से विवाह करने वाले व्यक्ति को जीवन में धन की कमी नहीं रहती।
4. इसके अलावा समुद्रशास्त्र में माना गया है कि जिन महिलाओं के हाथ कोमल और गुलाबी रंग के होते हैं, वह बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। उनकी किस्मत हमेशा साथ देती है और जिनसे इन महिलाओं की शादी होती है उसकी किस्मत भी बदल जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो