script

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के इस गाने को बार-बार देख रहे हैं फैंस, वीडियो वायरल

locationनोएडाPublished: Dec 28, 2021 08:43:07 am

Submitted by:

Nitish Pandey

एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपनी अदा से कहा कि ‘ओठ के लाली बह जाता हो’ पूरी महफिल गूंज उठी। तो वहीं एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी नहले पे दहला मारते हुए कहा कि कूलर कुर्ती में लगा ल’ जिसके बाद से तहलका मच गया।

khesari_lal_yadav_and_kajal_raghwani.jpg
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी के एक गाने को उनके फैंस इन दिनों खूब देख रहे हैं। इस गाने ने यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया है। अभी तक इस वीडियो को 27 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के शुरूआत में ही एक्ट्रेस ने समा बांध दिया है, जिसकी वजह से इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने किया बड़ा खुलासा, इंडस्ट्री की ‘गंदी सच्‍चाई’ जान हो जाएंगे हैरान

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी का गाना ‘कूलर कुर्ती में लगा ल’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री ने तहलका मचा दिया है। इस गाने में जैसे ही एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपनी अदा से कहा कि ‘ओठ के लाली बह जाता हो’ पूरी महफिल गूंज उठी। तो वहीं एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी नहले पे दहला मारते हुए कहा कि कूलर कुर्ती में लगा ल’ जिसके बाद से तहलका मच गया।
https://youtu.be/DF5CijEOqK0
बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस गाने को लगभग 27 करोड़ 91 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं इस गाने को 603 K ले ज्यादा के लाइक्स और कमेंट्स आ चुके है। इस गाने को स्व.श्याम देहाती ने लिखा था, जबकि संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया था। खेसारी के साथ प्रियंका सिंह ने इस गाने में अपनी आवाज दी थी, जिसे यशी फिल्म्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
यह भी पढ़ें

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने दिया कातिलाना अंदाज में पोज,डीप नेक में बोल्ड और हॉट दिख रही हैं एक्ट्रेस

https://youtu.be/kfdplJ49_f0
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस की जोड़ी को लेकर चर्चा होती रहती है। दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ-आम्रपाली दुबे, पवन सिंह-अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी, रवि किशन-रानी चटर्जी की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि कुछ जोड़ी विवाद के बाद टूट गई, लेकिन इस जोड़ी के गानों को आज भी फैंस खूब देखते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो