script

लोकसभा चुनाव में इन नेताओं ने दिखाई दिलचस्पी तो बढ़ गई राजनीतिक पार्टियों की मुश्किलें

locationनोएडाPublished: Nov 02, 2018 02:53:32 pm

Submitted by:

virendra sharma

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की तैयारी जोरों पर है।

loksabha

लोकसभा चुनाव में इन नेताओं ने दिखाई दिलचस्पी तो बढ़ गई पक्ष और विपक्ष की मुश्किलें

नोएडा. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की तैयारी जोरों पर है। वहीं जोड़ तोड़ कर पार्टी गाणित भी बिठा रही है। साथ ही नेता भी एक-दूसरे के एरिया में अपना दमखम दिखा रहे है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा की लोकसभा सीट गौतम बुद्ध नगर में कई ओर भाजपा के नेता एक्टिव हो गए है।
यह भी पढ़ें

आईएसआई के एजेंट ने खोला ऐसा राज कि हरियाणा पुलिस की भी उड़ गई है नींद, इन शहरों को दहलाने की थी तैयारी

पश्चिमी यूपी में कई नेताओं की सक्रियता बढ़ने के साथ ही दल व विरोधी पार्टी की नींद उड़ा दी है। दरअसल में मौजूदा सांसद की सीट पर गतिविधि पार्टी के दूसरे नेताओं की बढ़ने से अच्छी खासी समस्या खड़ी हो गई है। मौजूद सांसद भी खुद की दावेदारी ठोक रहे है। भाजपा के मीरापुर सीट से विधायक अवतार सिंह भड़ाना भी लोकसभा चुनाव की तैयारी करने में लगे है। इनके अलावा गढ़ मुक्तेश्वर से सपा के पूर्व एमएलए मदन चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, डिबाई से पूर्व विधायक श्रीभगवान उर्फ गुड्डू पंडित के नाम की चर्चा राजनीतिक गलियारों में अधिक है।
लोकसभा चुनाव में ये नेता अपनी ताल ठोक रहे है। भाजपा के गोपाल अग्रवाल समेत कई दिग्गजों ने प्रचार शुरू कर दिया है। अमरोहा सीट से सांसद कंवर सिंह तंवर गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट में सक्रिय दिखाई दे रहे है। इनके बोर्ड भी लगे हुए है। इनके अलावा समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर की भूमिका अहम है। ये चुनाव लड़ भी सकते हैं, साथ ही लड़ा भी।
मची है खलबली

राजनीति में बदलते समीकरण को लेकर एक तरफ जहां भाजपा नेताओं में खलबली है, वहीं विपक्ष में भी। दरअसल में बसपा, सपा, कांग्रेस समेत अन्य पार्टी भी अपने समीकरण बिठाने में जुटी है।
भड़ाना के लोकसभा चुनाव लड़ने की आहट सेे पार्टी नेताओं में खलबली

अवतार सिंह भड़ाना की गिनती दिग्गज नेताओं में होती है। ये तीन बार हरियाणा के फरीदाबाद और एक बार मेरठ से कांग्रेस पार्टी से सांसद रहे है। भड़ाना 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और 2017 में मीरापुर से विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और विधायक चुने गए। अवतार सिंह भड़ाना का नाम योगी के होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के संभावितों की सूची में भी शामिल होने की चर्चा है। यूपी में विधानसभा चुनाव के बाद में 2019 लोकसभा चुनाव में लड़ने की तैयारी में है। हालाकि अभी इनके चुनाव लड़ने का फाइनल नहीं है। चर्चा है कि ये गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से ताल ठोक सकते है। लोकसभा चुनाव लड़ने की वजह से खेमे में हलचल है।
केंद्रीय मंत्री की इस सीट पर सक्रिय हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा की लोकसभा सीट से गौतम बुद्ध नगर में गातिविधियां बढ़ा दी है। महेश शर्मा गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसद है। गोपाल अग्रवाल इस सीट से लोकसभा चुनाव में दावा ठोक रहे है।
सुरक्षित सीट पर बढ़ाई गतिविधि

अशोक प्रधान खुर्जा लोकसभा सीट से चार बार भाजपा से सांसद रह चुके है। 2009 में बुलंदशहर से हार गए थे। 2014 में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव के दौरान फिर से भाजपा में आ गए।
टिकट की दरकार

डिबाई से दो बार विधायक रहे श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित खुद के लिए जमीन तलाश रहे है। गुड्डू पंडित बसपा से भी विधायक रहे थे। साथ ही फिलहाल अलीगढ़ में खुद के लिए संभावना तलाश रहे है। गुड्डू पंडित पहली बार बसपा के टिकट पर जीते। विधानसभा चुनाव 2017 में गुड्डू पंडित की एंट्री भाजपा में नहीं हो पाई।
मदन चौहान हुए अमरोहा से एक्टिव

समाजवादी पार्टी से गढ़ मुक्तेश्वर से तीन बार विधायक मदन चौहान अमरोहा में सक्रिय हो गए है। ये लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। सपा ने भी उन्हें गौतमबुद्ध नगर से टिकट दिया था। टिकट वापस करने के बाद में नरेंद्र भाटी ने चुनाव लड़ा था।

ट्रेंडिंग वीडियो