scriptLok Sabha Result: इन केंद्रीय मंत्रियों की जीत लगभग तय | Lok Sabha Election 2019 Ghaziabad Gautam Budh Nagar Baghpat Result | Patrika News

Lok Sabha Result: इन केंद्रीय मंत्रियों की जीत लगभग तय

locationनोएडाPublished: May 23, 2019 03:06:19 pm

Submitted by:

sharad asthana

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, महेश शर्मा और डॉ. सत्‍यपाल सिंह की प्रतिष्‍ठा दांव पर
वीके सिंह गठबंधन के उम्‍मीदवार 287377 वोटों से आगे
महेश शर्मा के भी दोबारा संसद में पहुंचने की संभावना

pm narendra modi

Lok Sabha Result: इन केंद्रीय मंत्रियों की जीत लगभग तय

नोएडा। एग्जिट पोल ने लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को बहुमत दिलाया था। परिणाम में अब ऐसा होता दिख रहा है। चुनाव में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, महेश शर्मा और डॉ. सत्‍यपाल सिंह की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर लगी है। इनमें से गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह के फिर से संसद पहुंचने के आसार दिख रहे हैं। वहीं, डॉ. महेश शर्मा भी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Result: पिछली बार जनरल वीके सिंह ने दर्ज की थी देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत, जानिए अब क्‍या है हाल

बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे वीके सिंह

गाजियाबाद के सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने दोपहर 2.30 बजे तक काफी बढ़त बना ली है। उनको अब तक 548484 वोट मिल चुके हैं। वह गठबंधन के उम्‍मीदवार 287377 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके बाद अब उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Result: उत्‍तर प्रदेश की इस सीट पर हैं सबसे ज्‍यादा मुस्लिम, सपा नेता चल रहे हैं सबसे आगे

महेश शर्मा को भी बढ़त

बात अगर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की बात करें तो वह दोपहर ढाई बजे तक 352313 वोट ले चुके थे। वह गठबंधन के उम्‍मीदवार सतवीर नागर से करीब एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। ऐसे में उनकी भी दोबारा संसद में पहुंचने की संभावना दिख रही है। वहीं, बागपत के सांसद डॉ. सत्‍यपाल सिंह और रालोद उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी में कड़ा मुकाबला चल रहा है। वह जयंत चौधरी से 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो