scriptMahashivratri 2019: महाशिवरात्रि पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन राशियों को होगा धन लाभ- देखें वीडियो | maha shivratri 2019 date and day in hindi and effect on zodiac signs | Patrika News

Mahashivratri 2019: महाशिवरात्रि पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन राशियों को होगा धन लाभ- देखें वीडियो

locationनोएडाPublished: Feb 20, 2019 02:39:30 pm

Submitted by:

sharad asthana

– 20 फरवरी 2019 दिन बुधवार यानी आज से शुरू हो गया है हिंदी पंचांग का अंतिम मा‍ह फाल्‍गुन मास
– 4 मार्च 2019 यानी सोमवार को पड़ रही है फाल्‍गुन मास की महाशिवरात्रि
– बागपत के पुरा महादेव मंदिर में लगने वाले मेले को लेकर प्रशासनिक स्‍तर पर शुरू हुईं तैयारियां

Mahashivratri

Mahashivratri 2019: महाशिवरात्रि पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन राशियों को होगा धनलाभ

नोएडा। 20 फरवरी 2019 दिन बुधवार यानी आज से फाल्‍गुन मास शुरू हो गया है। फाल्‍गुन मास को हिंदी पंचांग का अंतिम माह माना जाता है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो गई है। बागपत के पुरा महादेव मंदिर में लगने वाले मेले को लेकर प्रशासनिक स्‍तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सेक्‍टर-44 में रहने वाले पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है क‍ि फाल्‍गुन मास की महाशिवरात्रि 4 मार्च 2019 यानी साेमवार को पड़ेगी। सोमवार को पड़ने के कारण महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग बन रहा है।
यह भी पढ़ें

mahashivratri 2019: महाशिवरात्रि पर करें 3 बेलपत्र का यह चमत्कारी उपाय, मिलेगी सुख-शांति और समृद्धि

20 फरवरी यानी आज से शुरू हो गया फाल्‍गुन मास

पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है क‍ि हिंदी पंचांग का अंतिम माह फाल्‍गुन 20 फरवरी यानी आज से शुरू हो गया है। इसके बाद नवरात्र से नया हिंदी वर्ष शुरू होगा। इस बार फाल्‍गुन मास की महाशिवरात्रि 4 मार्च को पड़ रही है। उस दिन सोमवार होने के कारण अद्भुत संयोग बन रहा है। वैसे भी सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने और उन्‍हें बेल पत्र चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
यह भी पढ़ें

महाशिवरात्रि 2019: शिवलिंग स्थापना करने से पहले रखें इन बातों का खास ध्यान

इन राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ

पंडित रामप्रवेश तिवारी के अनुसार, इस महाशिवरात्रि पर कुछ राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल मिलेगा। इनमें वृषभ, मिथुन, तुला और धनु राशि के लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी।
– वृषभ: इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक करने पर तरक्‍की मिलेगी। इसके साथ ही उनकी कमाई के नए रास्‍ते खुलेंगे। भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनकी मनोकामना पूर्ण होगी और रुके हुए काम बनेंगे।
– मिथुन: इस राशि के लोगों पर भी भवान भोलेनाथ की कृपा बरसेगी। इस राशि के जात‍कों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। उनको व्यवसाय में भी फायदा होगा।

– तुला: इस राशि के लोगों को भी भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलेगा। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। व्‍यापारियों को भी उनके कारोबार में फायदा होगा।
– धनु: इस राशि के लोगों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। इसमें आपको तरक्‍की मिलेगी।

यह भी पढ़ें

महाशिवरात्रि 2019: अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए रात को जरुर करें ये चमत्कारी पाठ, शिव जी जल्द होंगे प्रसन्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो