scriptमुजफ्फरनगर और गाजियाबाद के बाद वेस्ट यूपी के इस जिले का नाम बदलने की मांग हुई तेज, देखें वीडियो | meerut name change demanded by akhil bharat hindu maha sabha | Patrika News

मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद के बाद वेस्ट यूपी के इस जिले का नाम बदलने की मांग हुई तेज, देखें वीडियो

locationनोएडाPublished: Nov 16, 2018 01:38:25 pm

Submitted by:

virendra sharma

15 नवंबर 1949 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी। अखिल भारत हिन्दू महासभा फांसी दिए जाने वाले दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया।

news

मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद के बाद वेस्ट यूपी के इस जिले का नाम बदलने की मांग हुई तेज, देखें वीडियो

मेरठ। 15 नवंबर 1949 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी। अखिल भारत हिन्दू महासभा फांसी दिए जाने वाले दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर संगठन ने नाथूराम गोडसे को महान विचारक बताया आैर सीएम योगी आदित्यनाथ से मेरठ का नाम गोडसे नगर रखने की भी मांग की। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी।
हुए ये कार्यक्रम

शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के आॅफिस में नाथूराम गोडसे के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि नाथूराम गोडसे एक महान विचारक थे। गोडसे आैर सावरकर के उपासक रहे हैं। गोडसे का नाम सम्मानित रूप से लिया जाना चाहिए। उन्होंने मेरठ का नाम गोडसे नगर रखने की भी मुख्यमंत्री से की है। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री मुन्ना कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम उपाध्याय, अभिषेक अग्रवाल समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
सम्मान से लिया जाए गोडसे का नाम

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने जब भी नाथूराम गोडसे को लेकर कार्यक्रम किया, प्रशासन की नजर में किरकिरी बन गया। इसी तरह इसी साल अगस्त में मुस्लिमों की शरीयत कोर्ट की तर्ज पर प्रथम हिन्दू अदालत शुरू करने की इस संगठन ने घोषणा की थी, इसमें बाकायदा महिला जज डा. पूजा शकुल पांडे की भी नियुक्ति कर दी गर्इ थी। संगठन का कहना है कि हिन्दुआें से जुड़े मामले इस अदालत में निबटाए जाएंगे। इससे पहले यह संगठन नाथूराम गोडसे का मंदिर बनाने का प्रयास भी कर चुका है, जिसे पुलिस प्रशासन ने रुकवा दिया था। यहां स्थापित गोडसे की मूर्ति की रोजाना पूजा भी की जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो