scriptMustard Oil Rate Today in Uttar Pradesh Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh | Mustard Oil Rate Today (22nd September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल के दाम हुए धड़ाम | Patrika News

Mustard Oil Rate Today (22nd September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल के दाम हुए धड़ाम

locationनोएडाPublished: Sep 22, 2022 09:15:15 am

Submitted by:

lokesh verma

Mustard oil Rate Today (22nd September 2022) : महंगाई के चलते आम लोग त्रस्त हैं। इसी कारण विभिन्न राज्यों में सरसों का तेल भी महंगा है। हालांकि यूपी में राहत का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। आज 22 सितंबर को सरसों के तेल के भाव महज 155 रुपये प्रति लीटर हैं।

photo_5991283330299047521_y.jpg
Mustard Oil Rate Today (22nd September 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल के दाम हुए धड़ाम।
Mustard oil Rate Today (22nd September 2022) : सरकार ने हाल ही में थोक महंगाई दर कम होने का दावा किया था। हालांकि इसका असर महंगाई पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। बाजार में हर एक सामान महंगा होता जा रहा है। वहीं जनता सरकार की ओर उम्मीदों से देख रही है, लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा है। पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने के कारण माल भाड़ा बढ़ने से हर वस्तु महंगी है। वहीं सरसों के तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में तेजी बनी हुई है। जबकि यूपी में सरसों के तेल में राहत है। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये तक पहुंच गया था। वहीं, आज 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल गिरावट के साथ 155 रुपये है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.