Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया। नोएडा में एक महिला को जब उसके पड़ोसी ने जन्मदिन के अवसर पर तोहफा दिया तो महिला ने थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। महिला को उसका पड़ोसी कई दिनों से परेशान कर रहा था। पड़ोसी महिला से बात करने के बहाने ढूंढ़ता था। रात को उसको फोन करता था। महिला के जन्मदिन के अवसर पर पड़ोसी ने गार्ड के हाथों उसके लिए एक गिफ्ट भिजवाई। इसके बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंच गई।
यह पूरा मामला नोएडा सेक्टर-142 पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित सेक्टर-137 की एक सोसाइटी का है। इस सोसाइटी की रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोसी पर गलत निगाह रखना और पीछा करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है की आरोपी पड़ोसी अलग-अलग नंबर से उसे फोन करता है। जन्मदिन के मौके पर पड़ोसी ने गार्ड के हाथों गिफ्ट भी भिजवाया है। आरोपी ने महिला को गिफ्ट में एक पायल भिजवाई है।
नोएडा पुलिस से की गई शिकायत में महिला ने बताया कि उनके पड़ोस में एक 50 साल की उम्र का अधेड़ रहता है। उसका नाम देवेंद्र शर्मा है। पड़ोसी देवेंद्र शर्मा पर आरोप है कि वह पडो़सन महिला से जबरन बात करने की कोशिश करता है। इसके साथ ही प्रतिदिन अलग-अलग नंबर से महिला को कॉल करता रहता है। 31 मई को महिला के जन्मदिन पर आरोपी ने उन्हें सोसाइटी गार्ड के हाथों गिफ्ट के तौर पर पायल भिजवाई थी। उस समय महिला के पति भी घर में नहीं थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
Updated on:
16 Jun 2024 04:29 pm
Published on:
16 Jun 2024 04:20 pm