scriptयूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक बेटे को योगी सरकार के मंत्री मंडल में बनाया जाएगा मंत्री! | noida bjp mla pankaj singh may become cabinet minister in yogi cabinet | Patrika News

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक बेटे को योगी सरकार के मंत्री मंडल में बनाया जाएगा मंत्री!

locationनोएडाPublished: Aug 20, 2019 03:51:30 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

मुख्य बातें

2017 में यूपी के हाईटेक सिटी से पहली बार भारी मतों से जीत दर्ज कर बने विधायक
पिता भी रह चुके यूपी के मुख्यमंत्री, अब संभाल रहे देश की रक्षामंत्री की जिम्मेदारी

up cm

नोएडा। प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार बुधवार को हो सकता है। सोमवार को इसे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अरूण जेटली की हालत को नाजुक देखते हुए टाल दिया गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रदेश के सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ बुलाया गया है। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

 

हाल में यह है प्रदेश के मुखिया का मंत्री मंडल

योगी सरकार में 20 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 13 राज्यमंत्री शामिल हैं। बुधवार को संभावित विस्तार के बाद कैबिनेट में कई विधायकों को हटाया जा सकता है और नए मंत्रीमंडल में कई नये चेहरों को जगह दी जा सकती है। इसी में यूपी की हाईटेक सिटी नोएडा विधानसभा से विधायक को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि पूरी स्थिति घोषणा के बाद ही साफ हो सकेगी।

हाईटेक सिटी के यह विधायक बन सकते है मंत्री

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, योगी सरकार के नए मंत्री मंडल में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है। वह यूपी के हाईटेक सिटी नोएडा से 2017 में भारी मतों से जीत दर्ज कर विधायक बने हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं इस बारे में विधायक पंकज सिंह से जब संपर्क किया गया, तो उनसे बात नहीं हो सकी।

ट्रेंडिंग वीडियो