scriptBig Breaking: जिम ट्रेनर को गोली मारने के आरोप में जेल जा चुके दरोगा को पहले बनाया चौकी प्रभारी, बाद में हटाया | Noida Gym Trainer Jitendra yadav Golikand Daroga Latest News in Hindi | Patrika News

Big Breaking: जिम ट्रेनर को गोली मारने के आरोप में जेल जा चुके दरोगा को पहले बनाया चौकी प्रभारी, बाद में हटाया

locationनोएडाPublished: Aug 19, 2019 11:21:40 am

Submitted by:

sharad asthana

खास बातें-

3 फरवरी 2018 की रात सेक्‍टर-122 में हुआ था गोलीकांड
बहन की सगाई से लौट रहे जिम ट्रेनर को लगी थी गोली
कोर्ट ने सब इंस्‍पेक्‍टर विजय दर्शन को किया बरी

noida police
नोएडा। जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव काे गोली मारने के आरोप में जेल जा चुके दरोगा विजय दर्शन को रविवार को ऐच्‍छर चौकी का इंचार्ज बना दिया गया। बाद में मामला तूल पकड़ने पर एसएसपी ने सोमवार सुबह उनको पुलिस लाइन भेज दिया। दरअसल, इस मामले में दरोगा विजय दर्शन को कोर्ट से बरी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें

VIDEO: जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव गोली कांड में सामने आया एक आैर वीडियो, अब दिखी यह हकीकत

noida crime
यह था मामला

3 फरवरी 2018 को नोएडा के सेक्टर-122 में जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव को गोली लगी थी। आरोप था कि सेक्टर-122 के चौकी इंचार्ज विजय दर्शन शर्मा ने जितेंद्र यादव की गर्दन में गोली मारी थी। जितेंद्र अपने दोस्तों के साथ स्‍काॅर्पियो से बहन की सगाई समारोह से लौट रहा था। इसके बाद नोएडा पुलिस पर फेक एनकाउंटर का आरोप लगा था। इस मामले में सब इंस्पेक्टर विजय दर्शन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
यह भी पढ़ें

जिम ट्रेनर को गोली मारने की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा शुरू, CCTV फुटेज से हुआ ये बड़ा खुलासा-देखें वीडियो

यह कहा एसएसपी ने

एसएसपी वैभव कृष्‍ण का कहना है क‍ि कोर्ट ने दरोगा विजय कृष्‍ण को बरी कर दिया था। 17 थानों के प्रभारी बदले गए थे। उसमें ही विजय कृष्‍ण को भी ऐंच्‍छर चौकी का इंचार्ज बनाया गया था। बाद में पता च लने पर उनको पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो