महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शहाबुदीन ने कहा कि भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। वह हमारी यादों में हमेशा रहेंगे। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रणब दा के जाने से एक युग का अंत हो गया। उनके निधन से भारतीय राजनीति को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। वह ताउम्र एक संत की तरह भारत माता की सेवा करते रहे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने पूर्व प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति में सर्वमान्य नेता थे।