scriptजेसीबी का रंग पीला ही क्‍यों होता है, जानिए इसके पीछे की रोचक वजह | Noida Officer Tell JCB Machine Full Form and Yellow Colour Reason | Patrika News

जेसीबी का रंग पीला ही क्‍यों होता है, जानिए इसके पीछे की रोचक वजह

locationनोएडाPublished: Aug 20, 2019 03:52:52 pm

Submitted by:

sharad asthana

खास बातें-

अक्‍सर आपको दिखती होगी जेसीबी मशीन
खुदाई के काम में होता है इसका इस्‍तेमाल
जोसेफ सायरिल बमफोर्ड ने किया था इसका अविष्‍कार

jcb.jpg

, झोपड़ों में चला रहे बुलडोजर

नोएडा। अक्‍सर आपको जेसीबी ( JCB ) मशीन दिखाई दे जाती होगी। पीले रंग की यह मशीन खुदाई करने के काम में इस्‍तेमाल की जाती है। कई बार आपने सोचा भी होगा कि इसका रंग पीला ही क्‍यों होता है। यह किसी और रंग की क्‍यों नहीं होती है। आइए हम आपको बताते हैं क‍ि जेसीबी का रंग पीला ही क्‍यों होता है।
1945 में हुई थी लॉन्चिंग

नोएडा ( Noida ) वर्क सर्किल नौ के प्रोजेक्‍ट इंजीनियर विजय राउलक का कहना है क‍ि यह ब्रिटेन की कंपनी है, जो मशीन बनाती है। इसका हेडक्‍वार्टर इंग्लैंड के स्टैफर्डशायर शहर में है। इसकी लॉन्चिंग 1945 में हुई थी। इसका अविष्‍कार जोसेफ सायरिल बमफोर्ड ने किया था, इसलिए इसका नाम उनके नाम पर ही रख दिया गया। इस कंपनी ने भारत में भी अपना प्‍लांट लगाया था। अब इसका सबसे ज्‍यादा निर्यात भारत में ही होता है।
पीले रंग की वजह से आसानी से दिख जाती है

जेसीबी के रंग को लेकर उन्‍होंने कहा कि पीले रंग की वजह से यह आसानी से दिख जाती है। पहले इसका रंग सफेद और लाल होता था। बाद में इसे पीला कर दिया गया। पीले रंग की वजह से यह खुदाई के समय रात या दिन में देखी जा सकती है। इससे लोगों को यह भी पता चल जाता है क‍ि खुदाई का काम चल रहा है। उन्‍होंने बताया कि जेसीबी कंपनी में 1948 में केवल 6 कर्मचारी ही थे। आज की बात करें तो इस कंपनी में 11 हजार से कर्मचारी काम करते हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो