नोएडा

petrol diesel price today: आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां घर बैठे जानिए 3 सितंबर के रेट

Today Petrol Diesel Price in UP : उत्तर प्रदेश में डीजल व पेट्रोल के दामों में इजाफा हुआ है। UP में पेट्रोल की कीमत 79.45 और डीजल की कीमतें 71.36 प्रति लीटर हो गई है।

नोएडाSep 03, 2018 / 12:02 pm

virendra sharma

petrol and diesel

नोएडा. Petrol व Diesel के दाम कम नहीं हो रहे है। सोमवार को एक बार फिर Petrol व Diesel के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। नई दिल्ली में Petrol की कीमत आज 79.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि Diesel 71.15 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में Petrol में 32 व Diesel के दाम में 48 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। मालूम हो कि 16 जून से पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट के हिसाब से बदल रही हैं।
मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम 86.56 रुपए और डीजल 75.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल दाम 30 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 82.06 रुपये और डीजल में 39 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ में 74 रुपये हो गए है। चेन्नर्इ में पेट्रोल की कीमतों में 32 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 82.24 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। चेन्नई में डीजल की कीमत में 42 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। चेन्नइ्र में डीजल की कीमत 75.19 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
चारों महानगरों के साथ में नोएडा में भी लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को नोएडा में पेट्रोल के दाम 79.13 रुपये प्रति लीटर था, जबकि सोमवार को पेट्रोल को दाम 79.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल के दाम में 32 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि डीजल के दाम रविवार को 70.88 रुपये प्रति लीटर था। सोमवार को 48 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ में 71.36 रुपये प्रति लीटर हो गए है।
पेट्रोल के भाव आज के – Petrol diesel priceToday

पेट्रोल

3/09/2018 79.45
2/09/2018 79.13
1/09/2018 78.99
31/08/2018 78.88
30/08/2018 78.78
29/08/2018 78.69
28/08/2018 78.59

डीजल

3/09/2018 71.36
2/09/2018 70.88
1/09/2018 70.47
31/08/2018 70.33
30/08/2018 70.14
29/08/2018 69.96
28/08/2018 69.81


रोजाना बदलते है पेट्रोल व डीजल के भाव
डाॅलर के मुकाबले रुपए में गिरावट देखने को मिली थी। यहीं वजह पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी मानी जा रही है। अर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे की तेल की कीमतों और डॉलर रुपये के एक्सचेंज रेट के हिसाब से तेल कंपनियां रोजना डीजल-पेट्रोल के रेट तय करती हैं। हालाकि रोजना सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल पर लगभग 19.48 और डीजल पर 15.33 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगाती है। केंद्र सरकार के अलावा राज्योंं में अलग से टैक्स लगता है। लोगों की माने तो आए दिन बढ़ने वाले पेट्रोल और डीजल के रेट से दिक्कतें बढ़ रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.