scriptNoida: डेटिंग ऐप का इस्‍तेमाल करने से पहले हो जाएं सावधान, नहीं तो लुट जाएंगे | Noida Police arrested 5 Accused Of Robbing From Dating App | Patrika News

Noida: डेटिंग ऐप का इस्‍तेमाल करने से पहले हो जाएं सावधान, नहीं तो लुट जाएंगे

locationनोएडाPublished: Mar 03, 2020 10:57:10 am

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

पुलिस ने पांच बदमाश किए गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल
ग्रेंडर ऐप के सहारे लोगों को बुलाकर लूट लेते थे

vlcsnap-2020-03-03-10h18m32s738.png
नोएडा। थाना फेज-3 पुलिस (Police) और ब्रेजा कार सवार शातिर बदमाशों के बीच सोमवार (Monday) को मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश गोली लागने से घायल हो गए, जबकि तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पांचों बदमाश नोएडा (Noida) और एनसीआर (NCR) में ग्रेंडर नाम के ऐप से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। ये समलैंगिक लोगों को ऑफर देकर अपने पास बुलाते थे और उनके साथ लूटपाट करते थे।
यह भी पढ़ें

मुरादनगर थाना प्रभारी इस तरह पहुंचा रहे थे अपराधी की मदद, कोर्ट ने दिए कार्रवाई के आदेश

1.14 लाख रुपये बरामद

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, दो लग्जरी कार, लूट के 1.14 लाख रुपए और 30 लाख के जेवर बरामद किए हैं। आरोपियों के नाम अजय शर्मा, राजकुमार उर्फ राज शर्मा, मनीष, कपिल शर्मा और राहुल सैनी हैं। इनमें से कपिल शर्मा और राहुल सैनी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। पांचों आरोपी शिकारपुर, बुलंदशहर के रहने वाले हैं। ये समलैंगिक सेक्स रैकेट के ग्रेंडर नाम के ऐप से जुड़े हुए थे। यह ऐप समलैंगिकों आपस में जोड़ता है। आरोपी ऐप से समलैंगिक लोगों को ऑफर देकर उनके साथ लूटपाट करते थे।
यह भी पढ़ें

बच्चों संग मायके गई पत्नी से वापस आने के लिए कहा, इनकार करने पर इस हाल में मिला

10 लोगों से कर चुके हैं लूट

नोएडा सेंट्रल जोन-2 हरीश चंद्र का कहना है कि इस ऐप के जरिये कुछ दिन पहले ही इन बदमाशों ने फेस-3 थाना क्षेत्र में ही एक व्यक्ति को लूटा था। वह इनसे मिलने आया था। उसको गाड़ी में बंधक बनाकर उससे लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा ये डिलीवरी के बहाने घरों में घुस जाते थे और रेकी करने के बाद लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। ये अब तक 10 लोगों को लूट चुके हैं। अजय शर्मा और राजकुमार पिछले साल गुजरात से जेल जा चुके हैं। पुलिस अन्य अपराधियों का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो