रूट बढ़ाने के साथ ही पुरानी बसों को भी किया जाएगा कम
नोएडा डिपो से ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के (Route) रूट पर करीब 22 बसें चलती हैं। इसमें नई और पुरानी दोनों तरह की बसें शामिल हैं।वहीं मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आगरा के रूटों पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई है। इसी को देखते हुए इन रूटों पर भी जल्द ही 18 बें बढ़ाने की योजना है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली रूट पर करीब 18 बसें बढ़ाने की प्लानिंग है। इनमें ग्रेटर नोएडा के गांवों की कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही पुरानी बसों को हटाया जाएगा।
डिपो से चलती है कुल 262 बसें
वहीं बता दें कि नोएडा डिपो में नई और पुरानी मिलाकर करीब 262 बसें हैं। सभी सामान्य बसें हैं। नोएडा डिपो के पास अपनी एसी बसें नहीं हैं। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अन्य डिपो की एसी बसें नोएडा डिपो होकर निकलती हैं। इसमें आगरा, अलीगढ़ समेत दूर दराज के जिलों में एसी बसें चलाई जा रही है।