scriptनोएडा: मकान दिखाने के बहाने चलती कार में बेहोश कर लड़की से रेप, आरोपी फरार | noidagirl raped in running car | Patrika News

नोएडा: मकान दिखाने के बहाने चलती कार में बेहोश कर लड़की से रेप, आरोपी फरार

locationनोएडाPublished: Oct 16, 2017 04:43:54 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

नोएडा में चलती कार में एक लड़की को बेहोश कर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है।

raped in running car
नोएडा। यहां एक युवती के साथ चलती कार में रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नोएडा सेक्टर – 39 स्थित थाना में जयवीर नामक शख्स पर उसे बेहोश कर चलती कार में उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस ने जयवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। साल 2015 का है मामला…

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि मामला साल २०१५ का है। लेकिन, नोएडा पुलिस के संज्ञान में यह मामला बीते रविवार को आया है।
अवनीश दीक्षित के मुताबिक, पीड़िता नोएडा के मामूरा गांव में रहती है और एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। पीड़िता का आरोप है कि 29 नवंबर 2015 को अपने लिए किराए का मकान ढूंढने के लिए वो पर्थला गांव के रहनेवाले जयवीर नामक शख्स के यहां गई थी। उसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। जयवीर ने उसे इलाज का भरोसा दिलाकर उस दिन अपने यहां रोक लिया। अगले दिन दोनों जयवीर की कार से दिल्ली के लिए निकल गए। थाना प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि जैसे ही उनकी कार एमिटी यूनिवर्सिटी के पास पहुंची जयवीर ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। युवती ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया तो आरोपी ने उसके मुंह पर रुमला सुंघा दिया, जिससे वो बेहोश हो गई। जब लड़की को होश आया तो वह हरियाणा के सूरजकुंड पहुंच चुकी थी। किसी तरह युवती अपनी शिकायत लेकर दिल्ली के दरियागंज पहुंची और जयवीर के खिलाफ रेप करने की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जयवीर को काफी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। बीते रविवार को दिल्ली पुलिस ने इस केस नोएडा पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। वहीं, रविवार को ही नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जयवीर की तलाश शुरू कर दी है। इधर, नोएडा पुलिस एक बार फिर पीड़िता से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो