script

सिर्फ अमित शाह ही नहीं, बीजेपी के ये दिग्गज भी अस्पताल में भर्ती, लंबी है फेहरिस्त, देखें

locationनोएडाPublished: Jan 19, 2019 01:00:57 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

अमित शाह, रविशंकर प्रसाद, नितिन गडकरी की नहीं भाजपा महासचिव राम लाल की सेहत भी खराब

नोएडा। बीजेपी में इऩ दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ दिन पहले ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। जिससे उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। सिर्फ अमित शाह ही नहीं उससे पहले गो के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और नितिन गडक शामिल हैं। वहीं अब भाजपा महासचिव भी खराब सेहत की वजह से नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
खबरों की माने तो मनोहर पर्रिकर कैंसर से जूझ रहे हैं तो जेटली और सुषमा स्वराज का हाल ही मे कि़डनी ट्रांसप्लांट हुआ था। वहीं कुछ दिनों पहले नितिन गडकरी शुगर लो होने के कारण बेहोश हो गए थे। सिर्फ यहीं नहीं मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को सीने में दर्द के कारण एम्स में ही एडमिट कराया गया था। वहीं अब भाजपा महासचिव राम लाल पिछले दो दिनों से नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बुखार के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि राम लाल को बुधवार रात में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह अभी भी निगरानी में हैं। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के महासचिव से अस्पताल में मुलाकात की। कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक वी बी जोशी ने को बताया, ‘‘वह (लाल) अब भी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है।’’ हालांकि, अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई अन्य ब्यौरा देने से इंकार कर दिया। जोशी ने कहा कि शर्मा लगातार राम लाल के संपर्क में हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो