Janta Curfew का दिखा असर, लॉकडाउन हुआ शहर
Highlights
. नोएडा की सड़कों पर पसरा सन्नाटा
. लोगों ने घरों में खुद को किया कैद
. देश के विभिन्न शहरों को किया गया लॉकडाउन

नोएडा। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश के विभिन्न शहरों में लॉकडाउन किया गया है। देशभर के साथ नोएडा में भी जनता कर्फ्यू लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का लोग समर्थन कर रहे हैं। कोरोना से जंग के लिए नोएडा प्रतिबद्ध दिखाई दे रहा है। सड़कें खाली पड़ी हुई हैं। नोएडावासी अपने घरों के अंदर हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
सुबह 7 बजे से ही जनता कर्फ्यू का असर दिखाई दिया। सड़कों पर सन्नाटा छाया है। नोएडा के मेट्रो स्टेशन सूने पड़े है। नोएडा का सबसे व्यस्त बीएसएनएल चौराहा शांत पड़ा हुआ है। सड़क से गुजरती इक्का-दुक्का बाइक और स्कूटी दिख रही है। रजनीगंधा चौराहे पर भी जनता कर्फ्यू को लेकर हर तरफ सन्नाटा पसरा है। ये चौराहा आम दिनों सबसे व्यस्त चौराहा होता है। डीएनडी से राजधानी दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता इसी चौराहे से होकर गुजरता है। लेकिन कर्फ्यू को लेकर सन्नाटा पसरा है। बीच-बीच में डीटीसी की गुजरती खाली बसो की आवाज सन्नाटे तोड़ती है, लेकिन फिर सन्नाटा पसर जाता है।
नोएडा के 16 से जब सैक्टर 18 मेट्रो स्टेशन की तरफ बढ़ते है यहाँ पर भी यही हालत नज़र आते है। दुकानें नहीं खुली हैं। चाय की दुकानें बंद हैं। जनता कर्फ्यू के बीच दूध की दुकान खुली दिखाई दी। नोएडा के सेक्टर—22 में मदर डेरी लिखा संदेश ‘दूध गायब चुटकी में’ नोएडा की की यथास्थिति को बयान करता नजर आ रहा है। बूथ संचालक का कहना है कि 45 कैरट दूध बिक गया, जबकि रोज 15 कैरट बिकता है। आज सुबह बूथ खुलते ही दूध गायब हो गया।
अब पाइए अपने शहर ( Noida News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज