script

प्रियंका गांधी को लेकर ‘इन्होंने’ कहा, यूपी में अपनी ससुराल की सीट से लड़ेंगी चुनाव तो कांग्रेस को होगा बड़ा फायदा

locationनोएडाPublished: Sep 18, 2018 04:52:01 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

कांग्रेस को संजीवनी देने और अगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रियंका गांधी को उनकी ससुराल की सीट से चुनाव लड़ने की मांग उठ रही है।

priyanka gandhi

प्रियकां गांधी को लेकर ‘इन्होंने’ कहा, यूपी में अपनी ससुराल की सीट से लड़ेंगी चुनाव तो कांग्रेस को होगा बड़ा फायदा

नोएडा। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं इस बीच कांग्रेस को संजीवनी देने और अगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रियंका गांधी को उनकी ससुराल की सीट से चुनाव लड़ने की मांग उठ रही है। यह मांग कोई और नहीं बल्कि कांग्रेसी ही उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबर पर कांग्रेसी नेता ने खोला बड़ा राज

दरअसल, मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की ससुराल है और सोमवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन के दौरान प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट फैली। हालांकि इस दौरान गुलाम नबी आजाद ने इससे इनकार किया और ये कहते हुए बचाव किया कि वह पार्टी की मालिक हैं और कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं अब कांग्रेस कार्यकर्त्ता मुरादाबाद से प्रियंका गांधी को उतारने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

चंद्रशेखर के रिहा होने के बाद सहारनपुर में फिर भड़की हिंसा, इस बार ‘भीम आर्मी’ की राजपूतों से नहीं, इनसे हुई भिड़ंत

इस बाबत बात करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष आजम अंसारी ने कहा कि इस समय मुरादाबाद को प्रियंका गांधी की जरुरत है और मुरादाबाद उनका खुद का घर भी है। उन पर बाहरी होने का ठप्पा नहीं लगाया जा सकता है क्यूंकि उनकी ससुराल मुरादाबाद में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्त्ता पहले से ही इसकी मांग कर रहे हैं कि प्रियंका गांधी को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए। इसका फायदा न सिर्फ मुरादाबाद की जनता को होगा बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी को भी इसका फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें

इस ‘BJP नेता’ और पूर्व अफसर के ठिकानों पर IT की छापेमारी जारी, सपा-बसपा सरकार में था रसूख

आजम का कहना है कि सोमवार को सम्पन्न हुए कार्यकर्त्ता सम्मेलन में सभी ने एक मत से कहा है कि बाहरी प्रत्याशी को न थोपा जाए। पूर्व सांसद अज़हरुद्दीन को लेकर भी काफी कुछ कहा गया है। इन हालात में प्रियंका गांधी से योग्य उम्मीदवार मुरादाबाद के लिए नहीं है, इसलिए कांग्रेस का हर कार्यकर्त्ता यही चाहता है कि प्रियंका गांधी आयें और अपनी ससुराल को मजबूत करें।

ट्रेंडिंग वीडियो