scriptमहिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया गया सम्मेलन का आयोजन | program held for woman empowerment in noida | Patrika News

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया गया सम्मेलन का आयोजन

locationनोएडाPublished: Apr 25, 2018 05:24:37 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

photo
नोएडा। महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पतंजलि योग समिति को भी आमंत्रित किया गया। इस दौरान भारी संख्या में महालओं ने भाग लिया और समाज में सुधार के प्रति जागरुकता में अपना योगदान दिया। सम्मेलन में महिला पतंजलि प्रान्त प्रभारी सविता तिवारी एवं राज्यकार्यकारिणी व एन. सी.आर. प्रभारी नीलम राणा भी पहुंची।
यह भी पढ़ें

मदरसे में मिली 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, परीजनों ने मौलवी पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि…

यहां मौजूद महिलाओं को बताया गया कि किस प्रकार प्रत्येक आंदोलन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही और आगे भी देश के हितों के लिए कैसे काम किया जाए। वहीं खुद को भी सशक्त बनाकर कैसे समाज में राम रोशन किया जाए।
VIDEO : आईपीएल मैच में लगाते थे सट्टा, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो मिला इतना सामान

बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ नारे का अर्थ समझाते हुए नीलम राणा ने सभी महिलाओं से कहा कि बेटियों को सही संस्कार व उच्च शिक्षा देने पर विशेष जोर दिया जाए क्योंकि बेटियां ही भविष्य के समाज की नींव है। जो हमारी आने वाली पीढ़ी कैसी हो और उनका भविष्य निर्धारित करती हैं। नारी अपने आप में शक्ति का प्रतीक हैं, उसको पूरे समाज का प्रतिनधित्व करना है, इसलिये उनको अपने आप को और अपने परिवार को हमेशा स्वस्थ रखना है।
यह भी पढ़ें

इस तरह बैंक से बिना ब्याज मिलेगा लोन, ऐसे उठा सकते हैं लाभ

महिला पतंजलि एन. सी.आर. प्रभारी नोएडा नीलम राणा ने कहा कि आज के समय में जिस तरह लोगों में बीमारी बढ़ रही है उसमें योग बहुत लाभदायक है और योग एक बहुत बड़ा विज्ञान है। योग से एक ऐसा दिव्य वातावरण बनता हैं कि सबके जीवन में दिव्यता आये, सबके जीवन में आरोग्य आये। योग से निरोगी बनने का मार्ग, दुर्विचार से,दुर्भावनाओं से, दुर्गुणों से, दुर्व्यसनों से मुक्त होकर दिव्य जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो