scriptबसपा ने सपा का छोड़ा साथ, अब रालोद ने गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात | rld leader gave statement on alliance with samajwadi party | Patrika News

बसपा ने सपा का छोड़ा साथ, अब रालोद ने गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

locationनोएडाPublished: Jun 25, 2019 01:05:03 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

मुख्य बातें

रालोद नेता ने कहा बसपा से नहीं था कभी गठबंधन
सपा के साथ जारी रहेगा गठबंधन और दोस्ती
उपचुनाव में एक साथ लड़ेगे चुनाव

news

बसपा ने सपा का छोड़ा साथ अब रालोद ने गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

नोएडा। सपा से गठबंधन कर यूपी में एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद बसपा ने सपा से किनारा कर लिया है। मायावती ने ट्वीट कर गठबंधन तोड़कर अकेले उपचुनाव लडऩे की घोषणा कर दी है। वहीं अब रालोद की तरफ से भी गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया आ गई है। गठबंधन को लेकर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हमारा गठबंधन सपा के साथ था। हमारा सपा के साथ गठबंधन रहेगा। सपा और बसपा को गठबंधन टूटा है। हम उपचुनाव को लेकर सपा के साथ सभी सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी में जुटे है।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार के बाद अस्पताल से भेजा गया घर, कल फिर हाे सकते हैं भर्ती

हम गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगे चुनाव

आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हम उपचुनाव सपा के साथ लड़ेंगे। हमारा सपा से गठबंधन है। जो जारी रहेगा। उपचुनाव के लिए पार्टी और नेता मिलकर तैयारी में जुट गये है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद हम मिलकर तय करेंगे कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

Video: लव मैरिज कर पत्नी से हुआ मनमुटाव तो तीन लाख रुपये में कर दिया बच्चे का सौदा

मायावती द्वारा अखिलेश यादव पर लगाये गये आरोप पर दिया यह जवाब

इतना ही नहीं आरएलडी ने इस दौरान मायावती द्वारा अखिलेश यादव पर मुस्लिम नेताओं को टिकट न देने के आरोपों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पर लगाये गये आरोप हवा हवाई है। अखिलेश यादव ने मुस्लिम कार्यकर्ता से लेकर नेता व आम जन में कभी भी भेदभाव नहीं किया। वह सभी का आदर करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो