‘घर से निकले तो जान से हाथ धो बैठोगे’
इसलिए अस्पताल में भर्ती हुए राबर्ट वाड्रा
दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) सोमवार शाम को बैक पेन होने की वजह से नोएडा के मेट्रो अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें भर्ती कराया गया। इसके बाद देर शाम प्रियंका गांधी वाड्रा भी पति को अस्पताल देखने पहुंचीं थीं। राबर्ट वाड्रा को अस्पताल के पहले फ्लोर पर स्थित वीआईपी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। सोमवार रात करीब 8 बजे प्रियंका गांधी अस्पताल पहुंचीं। जिसके बाद वह पूरी रात पति के पास देखभाल के लिए रही। वह मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अस्पताल से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। माना जा रहा है कि राबर्ट वाड्रा को मंगलवार या बुधवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है।
जनता की नहीं सुनने पर इन विभाग के अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
अस्पताल में आवाजाही कर दी गई थी बंद
बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी रात भर अस्पताल में रहीं। उनके आने और जाने के दौरान आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई। उन्होंने डॉक्टरों से राबर्ट वाड्रा का हालचाल पूछा। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ एसपीजी कमांडो भी अस्पताल पहुंचे थे। वही इसकी सूचना मिलते अस्पताल के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। माना जा रहा है कि मंगलवार को सोनिया और राहुल गांधी भी अस्पताल में राबर्ट वाड्रा का हालचाल जानने आ सकते हैं।