script#Pulwama: गृह मंत्रालय का खुलासा, आतंकवाद के अलावा देश को इनसे भी है बड़ा खतरा | rti revealed cases of naxalism in modi and manmohan government | Patrika News

#Pulwama: गृह मंत्रालय का खुलासा, आतंकवाद के अलावा देश को इनसे भी है बड़ा खतरा

locationनोएडाPublished: Feb 19, 2019 03:32:28 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

कश्मीर में हो रही आतंकवादी घटनाओं के साथ-साथ देश के भीतर होने वाले नक्सलवाद से देश को लगातार खतरा बना हुआ है।

modi shah rajnath

गृह मंत्रालय का बड़ा खुलासा, आतंकवाद के अलावा देश को इनसे भी है बड़ा खतरा

नोएडा। पुलवामा में जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद देश उबल रहा है। कश्मीर में हो रही आतंकवादी घटनाओं के साथ-साथ देश के भीतर होने वाले नक्सलवाद से देश को लगातार खतरा बना हुआ है। हर साल बहुत सी नक्सलवादी एवं उग्रवाद की घटनाएं देश को भीतर से खा रही हैं।
युवा समाजसेवी एवं अधिवक्ता रंजन तोमर द्वारा केंद्र में आज की सरकार का जनवरी तक और पिछली यूपीए सरकार 2010 से अप्रैल 2014 तक के कार्यकाल में हुए हमलों की तुलनात्मक जानकारी मांगी थी। इसके पीछे यह भी मंशा थी कि इस तरह के उग्रवाद की घटनाएं बढ़ रही हैं या घट रही हैं, इसकी जानकारी देश तक पहुंचाई जाए।
यह भी पढ़ें

ढाई साल के बेटे ने दी शहीद को मुखाग्नि, लड़कियों व महिलाओं ने सरकार को दी यह चेतावनी- देखें वीडियो

जानकारी के अनुसार सन 2010 में 2213 घटनाएं हुईं, जिसमें 172 उग्रवादी मारे गए, जबकि इसमें कितने सुरक्षा बल घायल हुए उसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। वर्ष 2011 में 1760 घटनाओं में 177 सुरक्षाबल घायल हो गए जबकि 99 उग्रवादी ढेर कर दिए गए, 2012 में 1415 घटनाओं में 189 सुरक्षाबल चोटिल हुए जबकि 74 उग्रवदिओं को मार दिया गया। 2013 में 1136 घटनाओं में 170 जवान घायल हो गए जबकि 100 उग्रवादियों को मार दिया गया। 2014 अप्रेल तक 429 ऐसी घटनाएं रिकॉर्ड की गईं जिसमें 96 सुरक्षाबल चोटिल हुए एवं 30 उग्रवादियों को मार दिया गया।
यह भी पढ़ें

शहीद सिपाही ने आखिरी बार पत्‍नी से कही थी यह बात, सुनकर आप भी करेंगे सैल्‍यूट

वहीं मई 2014 के बाद मोदी सरकार आने के बाद दिसंबर तक 662 घटनाएं हुईं, 87 सैनिक चोटिल हुए एवं 33 उग्रवादी मार दिए गए। 2015 में 1089 घटनाओं में 159 सैनिक चोटिल हुए एवं 89 उग्रवादी मारे गए। 2016 में 1048 घटनाओं में 145 सिपाही चोटिल हुए जबकि 222 उग्रवादियों को मार गिराया गया। 2017 में 908 घटनाओं में 153 सुरक्षाबल चोटिल हुए एवं 136 उग्रवादी मारे गए। 2018 में 833 ऐसी घटनाओं में 152 सैनिक चोटग्रस्त हुए एवं 225 उग्रवादी मारे गए। जबकि 2019 में 31 जनवरी तक 74 घटनाएं अब तक रिकॉर्ड की गई हैं जिसमें 3 सैनिक चोटिल हुए एवं 10 उग्रवादियों को मौत के घात उतार दिआ गया।
2010 से 2014 अप्रैल तक 6953 घटनाओं में 632 सुरक्षाबल चोटिल हुए (जिसमें से 2010 में चोटिल सैनिकों का ब्यौरा उपलब्ध नहीं है ) एवं 475 उग्रवादी मार दिए गए , जबकि मई 2014 से जनवरी 2019 तक 4614 घटनाएं हुई जिसमें 699 सुरक्षाबल चोटिल हुए जबकि 715 उग्रवादियों को मार दिया गया।
यह भी पढ़ें

बदमाश की तलाश में पहुंचे सब इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, जांच में जुटी पुलिस

रंजन तोमर का कहना है कि आरटीआई के निरिक्षण से यह जानकारी मिलती है कि पिछले कुछ वर्षों से उग्रवादियों पर सरकार सख्त है, क्यूंकि इस सरकार के कार्यकाल में पिछली सरकार से कम घटनाएं हुईं एवं ज़्यादा उग्रवादियों को भी इस सरकार के दौरान सैनियों द्वारा मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि दुखद यह है कि नक्सलवाद एवं उग्रवाद लगातार देश को परेशान कर रहा है एवं आतंकवाद के साथ साथ देश को कमज़ोर करने की कोशिश जारी है। जिसके खिलाफ हमें लड़ते रहना पड़ेगा। हमारे दुश्मन देश के बाहर ही नहीं भीतर भी मौजूद हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो