इसलिए लोग हुए नाराजयूजर्स उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं और कमेंट करके भड़ास निकाल रहे हैं, देखिए। यह वीडियो सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया। इसमें उनके साथ उनके मैनेजर पवन चावला भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए सपना चौधरी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। लेकिन लोगों को उनका यह वीडियो पसंद नहीं आया। वीडियो देखकर लोग निराश हो गए, क्योंकि इसमें सपना ने सफेद रंग का एक टॉप पहना है, जिस पर तिरंगे की तस्वीर बनी है। साथ ही उन्होंने तीन रंगों से बना दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है।
अब लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं, जैसे एक यूजर ने कहा कि सपना जी आपको जानकारी होनी चाहिए कि टीशर्ट पर तिरंगा यूज नहीं किया जाता। वहीं एक यूजर ने कहा कि एक दिन का दिखावा तो कोई भी कर सकता है, बाकी दिन का क्या। बता दें कि जब से सपना चौधरी बिग बॉस में लौटी हैं, तबसे लोगों में उनका क्रेज बढ़ गया है। बॉलीवु़ड से लेकर भोजपुरी, पंजाबी जैसी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपने लिए एक मुकाम हासिल कर लिया है।
यह भी देखें-15 अगस्त पर शिक्षक-शिक्षिका ने जमकर लगाये ठुमके कुछ दिन पहले उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना 2’ रिलीज हुई थी, जिसमें सपना चौधरी ने स्पेशल सॉन्ग किया था। सपना चौधरी एक पंजाबी सॉन्ग में क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के साथ नजर आई थीं और इसे खूब पसंद भी किया गया था। सपना चौधरी बॉलीवुड में पदार्पण कर चुकी हैं और उन्होंने अभय देओल की फिल्म ‘नानू की जानू’ में डांस किया था। सपना चौधरी ने अपना लुक भी काफी हद तक बदल लिया है।