scriptदशहरा के बाद इस दिन से होंगी स्कूलों की छुट्टियां, घूमने का भी बना सकते हैं प्लान | school closed october in noida | Patrika News

दशहरा के बाद इस दिन से होंगी स्कूलों की छुट्टियां, घूमने का भी बना सकते हैं प्लान

locationनोएडाPublished: Oct 05, 2019 02:49:19 pm

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. फेस्टिव सीजन का यह माह. 8 अक्टूबर का है दशहरा. दीपावली पर रहेगी 4 दिन की छुट्टियां
 

school
एडा. अक्टूबर माह फेस्टिव सीजन है। इस माह में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली है। छुट्टियां (Holiday) को लेकर छात्र व छात्राओं ने काफी क्रेज रहता है। फेस्टिव सीजन(festival 2019) में स्कूलों से लेकर नौकरीपेशों वालों की छुट्टियां लेकर बल्ले—बल्ले होने वाली है। दशहरा के बाद लगातार इस माह में कई छुट्टियां है। ऐसे में बाहर जाने का प्लान बना सकते है।
बता दें कि गांधी जयंती के बाद इस माह (School and Collage Closed) स्कूलों में 10 दिन की छुट्टियां रहेगी। रविवार के अलावा इस माह कई त्योहार होना भी है। 8 अक्टूबर को दशहरा है। दशहरा त्योहार की सरकारी छूट्टी है। इस दिन निजी और सरकारी स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे। 6 अक्टूबर को रविवार और 7 को नवमी है।
ये हैं छुट्टियां

सोमवार—07 अक्टूबर- महानवमी
मंगलवार—08 अक्टूबर- दशहरा
रविवार—13 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती
शनिवार—19 अक्टूबर- चेहल्लुम
रविवार—20 अक्टूबर-
शनिवार—26 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी
रविवार—27 अक्टूबर- दीपावली
सोमवार—28 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा
मंगलवार—29 अक्टूबर- भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती
गुरुवार—31 अक्टूबर- सरदार पटेल जयंती
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो