scriptनवमी पर निकाली शोभायात्रा | Navami procession came out | Patrika News

नवमी पर निकाली शोभायात्रा

locationनोएडाPublished: Aug 27, 2016 12:15:00 pm

Submitted by:

pawan sharma

टोंक. जिलेभर में शुक्रवार को गोगा नवमी का पर्व मनाया गया। इसके तहत कई जगह मेले का आयोजन हुआ। नवमी पर घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए तथा गोगाजी के झंडे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

tonk

टोंक में शुक्रवार को गोगानवमी पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

टोंक. जिलेभर में शुक्रवार को गोगा नवमी का पर्व मनाया गया। इसके तहत कई जगह मेले का आयोजन हुआ।

 नवमी पर घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए तथा गोगाजी के झंडे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। टोंक में वाल्मीकि बस्ती काली पलटन स्थित गोगाजी के मंदिर से झंडे की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा रवाना हुई।
 इसमें लोग गोगाजी के गीत व भजन गाते चल रहे थे। शोभायात्रा पांचबत्ती, घोषियों का मोहल्ला, सुभाष बाजार व घंटाघर होते हुए वापस कालीपलटन पहुंची।

 इस दौरान समाज के सुभाष धामुनिया, किशोर कचोटिया, हकीकतराय सौदा, छीतर धामुनिया, राजेश पारोचिया, राजपाल सौदा, राजू धामुनिया आदि मौजूद थे।
घर-घर की पूजा

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे मेें शुक्रवार को लोक देवता गोगा जी की जयंती पर महिलाओं ने मिटï्टी से बनी मूर्ति की घर-घर पूजा की। महिला बसन्ती देवी ने बताया कि प्रजापति समाज की महिला गोगा जी की मूर्ति घर-घर लेकर पहुंची।
 जहां महिलाओं ने पंचामृत से स्नान करा विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो