scriptअब शिवपाल के बेटे ने अखिलेश के खिलाफ फूंका बिगुल, कर दिया यह बड़ा ऐलान, देखें वीडियो | shivpal yadav son adtiya yadav may contest election against akhilesh | Patrika News

अब शिवपाल के बेटे ने अखिलेश के खिलाफ फूंका बिगुल, कर दिया यह बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

locationनोएडाPublished: Jan 20, 2019 03:31:21 pm

Submitted by:

virendra sharma

सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव की पार्टी का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के इस दिग्गज नेता के सामने चुनाव नहीं लड़ेंगी।

sp

अब शिवपाल के बेटे ने अखिलेश के खिलाफ फूंका बिगुल, कर दिया यह बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

नोएडा. सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव की पार्टी का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के इस दिग्गज नेता के सामने चुनाव नहीं लड़ेंगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव व शिवपाल के बेटा आदित्य यादव रविवार को नोएडा के सेक्टर—70 स्थित पार्टी आॅफिस में मीडिया से रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि अगर सपा—बसपा उन्हें गठबंधन में शामिल करती है तो वे तैयार है। लेकिन सम्मानजनक सीट मिलने पर ही गठबंधन किया जा सकता है।सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव की पार्टी का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के इस दिग्गज नेता के सामने चुनाव नहीं लड़ेंगी।
यह भी पढ़ें

BJP की महिला विधायक ने मायावती पर की ये आपत्तिजनक टिप्पणी तो भड़की

BSP

उन्होंने कहा कि हर समाज पार्टी केे साथ है। मुस्लिमों का सपोर्ट भी पार्टी को मिल रहा है। लगातार पार्टी कार्यकर्ता मुस्लिमों के पास जा रहे है। मुस्लिमों को भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यह अफवाह है कि उनकी पार्टी चुनाव आते—आते समाजवादी पार्टी में विलय हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी पार्टी से गठबंधन नहीं होता है तो अकेले ही यूपी में चुनाव लड़ेंगे। पार्टी चुनाव लड़ने में सक्षम है।
नेताजी के सामने नहीं लड़ेंगे चुनाव

आदित्य यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का प्रत्याशी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के सामने चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि नेताजी की सीट को छोड़कर सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी का सम्मान सभी को करना चाहिए। नेताजी ने इस प्रदेश हीं नहीं, बल्कि देश को कई बडी चीजें दी है। मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद की राह को जिंदा रखा है। चाहे वो सेना है या फिर सहकारिता।
जल्द पार्टी उतारेगी प्रत्याशी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि रायबरेली और अमेठी की सीट को छोड़ने का कोई मतलब नहीं है। अगर कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता है तो दोनों ही सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो आदित्य यादव अखिलेश के सामने चुनाव लड़ेंगे। यह पार्टी का फैसला है। उन्होंने बताया कि अभी किसी भी सीट पर प्रत्याशी तय नहीं किया गया है। जल्द ही यूपी के सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो