scriptShooter dadi prakshi tomar health suddenly deteriorated | Noida News: शूटर दादी की तबीयत अचानक बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत के साथ अस्पताल में भर्ती | Patrika News

Noida News: शूटर दादी की तबीयत अचानक बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत के साथ अस्पताल में भर्ती

locationनोएडाPublished: Sep 16, 2023 04:38:48 pm

Submitted by:

Aniket Gupta

Shooter Dadi Prakashi Tomar: शूटर दादी के नाम से फेमस प्रकाशी तोमर की कल रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

shooter_dadi_prakshi_tomar.jpg
शूटर दादी की तबीयत अचानक बिगड़ी
Shooter Dadi Prakashi Tomar: शूटर दादी के नाम से फेमस प्रकाशी तोमर की कल रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीती रात उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उनकी तबीयत की जानकारी दी गई। ट्विटर पोस्ट में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया गया कि उन्हें बेहतर इलाज दिलाई जाए। शूटर दादी तोमर का इलाज कर रहे मेट्रो हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कुश ओहरी ने बताया कि अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 सितंबर को बुखार आने और सांस लेने में समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.