श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने घर के बाहर फिर लगाए पौधे, लोगों ने लगाया ये आरोप
नोएडाPublished: Sep 27, 2022 04:53:14 pm
नोएडा के ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर श्रीकांत उनकी पत्नी ने फिर से पेड़ लगाने शुरू कर दिए हैं। पेड़ लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Shrikant Tyagi wife again planted saplings outside the house in grand omaxe society noida
नोएडा के ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। एक बार फिर श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर पत्नी अनु ने पेड़ लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं सोसायटी में रहने वालों का कहना है कि यह बड़े-बड़े पेड़ श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी लगवा रही हैं। उनका आरोप है कि विरोध करने और शासन से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सोसायटी के नियमों के अनुसार, कॉमन एरिया में पेड़ नहीं लगाया जा सकते हैं। लेकिन अनु त्यागी द्वारा पेड़ लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।