scriptगठबंधन के बाद भाजपा के लिए आई एक और बुरी खबर, इस पार्टी ने कर दिया अकेले लड़ने का ऐलान! | sp and bsp alliance latest news | Patrika News

गठबंधन के बाद भाजपा के लिए आई एक और बुरी खबर, इस पार्टी ने कर दिया अकेले लड़ने का ऐलान!

locationनोएडाPublished: Jan 12, 2019 03:50:49 pm

Submitted by:

virendra sharma

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है।

bsp

गठबंधन के बाद भाजपा के लिए आई एक और बुरी खबर, इस पार्टी ने कर दिया अकेले लड़ने का ऐलान!

नोएडा. लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। 23 साल पुराने गेस्टकांड को भुलाकर मायावती सपा के साथ एक मंच पर आ गई है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मायावती ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर बसपा-सपा के सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। यूपी में बीएसपी और एसपी 38—38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। अमेठी और रायबरेली सीट को कांग्रेस के लिए छोड़ा गया है, जबकि दो सीटों का बंटवारा सहयोगी पार्टियों के बीच करने की बात मायावती ने कहीं है।
माना जा रहा है कि यूपी मेंं बीएसपी और सपा के साथ आने से भाजपा को लोकसभ चुनाव 2019 में नुकसान हो सकता है। दरअसल में उपचुनाव में हुए गठबंधन से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू शर्मा का कहना है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। अगर भाजपा ओबीसी आरक्षण को लेकर उनकी मांग नहीं मानती है तो यूपी में अकेला चुनाव लड़ा जाएगा।
उधर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार 11 जनवरी को बागपत में भाजपा को चुनौती दी थी। इस दौरान कैबिनेंट मंत्री राजभर ने कहा था कि आरक्षण में बंटवारे की उनकी मांग नहीं मानी गईं तो उत्तरप्रदेश के सभी लोकसभा सीटों पर वह अपने उम्मीदवार उतारेंगे। बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने २०१७ में हुए यूपी विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो