script

बड़ी खबर- सपा और बसपा के गठबंधन का ऐलान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की इन सीटों से चुनाव लड़ेगी बसपा!

locationनोएडाPublished: Jan 12, 2019 01:11:45 pm

Submitted by:

sharad asthana

गठबंधन के तहत बसपा और सपा के बीच 38-38 सीटों का बंटवारा हुआ

SP And BSP

सपा और बसपा के गठबंधन का ऐलान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की इन सीटों से चुनाव लड़ेगी बसपा!

नोएडा। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन का ऐलान हो चुका है। इसके तहत बसपा और सपा के बीच 38-38 सीटों का बंटवारा हुआ है। बाकी बची चार सीटों में से दो सहयोगी दलों व दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई हैं। गठबंधन इन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगा। वहीं, गठबंधन में अब राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) का शामिल होना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर: मायावती-अखिलेश के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस वजह से पहले ही नहीं पहुंचे अजित सिंह

ये सीटें जा सकती हैं बसपा के खाते में

गठबंधन के ऐलान के बाद अब सीटों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, अमरोहा और मेरठ लोकसभा सीट बसपा के खाते में जा सकती हैं। इनमें अमरोहा से एक भाजपा सांसद टिकट के लिए बसपा के संपर्क में हैं। जबक‍ि सहारनपुर सीट से बसपा के हाजी फजलुरहमान का नाम आगे चल रहा है।
यह भी पढ़ें

गठबंधन के बाद मायावती ने अपनी गृहजनपद सीट पर इस प्रत्याशी को उतारने का कर दिया ऐलान!

यहां से चल रहा है मायावती का नाम

गाजियाबाद की बात करें तो पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा तीसरे नंबर पर रही थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में पांच में से चार विधानसभा सीटों पर बसपा का कब्‍जा था। गाजियाबाद में करीब 25 लाख मतदाता हैं। इनमें से करीब 5 लाख एससी-एसटी और 3 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। इस वजह से गाजियाबाद भी बसपा के खाते में जाती दिख रही है। गौतमबुद्ध नगर बसपा सुप्रीमो मायावती का गृह जिला है। चर्चा तो यह भी चल रही है क‍ि यहां से खुद मायावती भी चुनाव लड़ सकती हैं। इसके अलावा उनका नाम बुलंदशहर से भी चल रहा है। बुलंदशहर सुरक्षित सीट है। बिजनौर की सीट भी बसपा के खाते में जा सकती है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर सीट से खुद रालोद मुखिया अजित सिंह चुनाव लड़ना चाहते हैं। अब गठबंधन का हिस्‍सा न बनने पर यहां से बसपा चुनाव लड़ सकती है। मेरठ से तो हस्निापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा बसपा की तरफ से दावेदारी कर रहे हैं। उन्‍होंने तो बाकायदा ऐलान भी कर दिया था।
यह भी पढ़ें

जब बसपा नेता नहीं होता था घर पर तो आता था दूधवाला और पत्‍नी के साथ…

ये सीटें जा सकती हैं सपा के खाते में

वहीं, चर्चा चल रही है कि वेस्‍ट यूपी की सुरक्षित सीट नगीना सपा के खाते में जा सकती है। यहां से यशवीर धोबी उम्‍मीदवारी जता रहे हैं। वह 2009 में सपा से सांसद रह चुके हैं। कैराना सीट भी सपा के खाते में जा सकती है। यहां से विधायक नाहिद हसन रेस में सबसे आगे हैं। इनके अलावा रामपुर, मुरादाबाद और संभल में भी सपा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वैसे भी रामपुर सपा विधायक आजम खान का गृह जनपद है।

ट्रेंडिंग वीडियो