scriptभाजपा सरकार के खिलाफ सपा ने किया सत्याग्रह का ऐलान | SP announced satyagraha against BJP government | Patrika News

भाजपा सरकार के खिलाफ सपा ने किया सत्याग्रह का ऐलान

locationनोएडाPublished: Sep 26, 2020 12:40:40 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– गांधी जयंती पर दो घंटे का मौन व्रत करेगी समाजवादी पार्टी- सपाई बोले- विपक्ष का दमन कर लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार- सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर 2 अक्टूबर को मौन व्रत

CAA आने के बाद दुनिया भर में बिगड़ गई देश की पहचान : Akhilesh Yadav
नोएडा. जिला मुख्यालय सूरजपुर पर जिले से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर 2 घंटे का मौन व्रत रखेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ये आयोजन किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पर 2 घंटे का मौन व्रत रखकर किसान, नौजवान, आम इंसान और विपक्ष का दमन कर सत्ता द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सत्याग्रह करेंगे।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने मेरठ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए फिर किया नई टीम का गठन

सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति जनता में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। किसानों से खेत मालिक की जगह छीनकर खेत मजदूर बनाने की साजिश हो रही है। सरकार किसानों को धान, गेहूं की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी दिलाना नहीं चाहती है। खुले बाजार के नाम पर बड़े व्यापारियों को औनपौने दाम पर फसल खरीदने की छूट दी जा रही है। मंडी व्यवस्था समाप्त की जा रही है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में श्रमिकों की नौकरियां छूटी हैं। प्रदेश में पूंजी निवेश नहीं होने और उद्योग नहीं लगने से रोजगार का संकट है। इसके बावजूद भाजपा सरकार 100 की जगह अब 300 कर्मचारियों वाली फैक्ट्रियों में मालिक की जब मर्जी हो छंटनी करने का प्रावधान ले आई है। युवाओं द्वारा अपनी मांगे रखने पर उनपर लाठियां चल रही हैं। भाजपा सरकार सिर्फ दमन और शोषण के रास्ते पर चलती है। इसके विरोध में समाजवादी प्रदेश भर में शांतिपूर्ण ढंग से गांधी प्रतिमा पर मौन सत्याग्रह करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो