script#SpeakUP प्रदेश के इन शहराें में वसूली जाती है फिरौती | #SpeakUP, These cities are noted for extortion case | Patrika News

#SpeakUP प्रदेश के इन शहराें में वसूली जाती है फिरौती

locationनोएडाPublished: Sep 04, 2016 09:24:00 am

Submitted by:

lokesh verma

यूपी सर्राफा बाजार के प्रदेश महामंत्री बोले- कर्इ व्यापारी तो फिराैती के चक्कर शहर तो क्या प्रदेश तक छोड़ चुके हैं

demanding ransom

demanding ransom

नाेएडा। प्रदेेश मेें फिराैैती का खेल जाेराें से चल रहा है। ये बात हम नहीं, बल्कि नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूराे के आंकड़े अपने आप बयां कर रहे हैं। खासकर व्यापारियाें से फिरौती की डिमांड सबसे ज्यादा की जा रही है। कर्इ मामलाें काे पुलिस स्टेेेशन के बाहर ही दबा दिया जाता है। जाे मामले पुलिस तक पहुंच जाते हैं। उसके बाद पीड़ित काे जान का खतरा बना रहता है। एेसे में कर्इ लोगों ने इस फिरौती के खतरे को लेकर शहर ताेे क्या प्रदेेश तक छाेड़ दिया है।

इन शहराें में सबसे ज्यादा

प्रदेश के छह शहराें की बात करें ताे सबसे ज्यादा फिरौती की वारदातें आगरा में सामने आर्इ हैं। आगरा में पिछले साल 39 मामले सामने आए। वहीं इसके बाद प्रदेश के सबसे बड़े तीर्थ स्थल वाराणसी में 25 लाेगाें से फिरौती मांगी गर्इ। वहीं वेस्ट यूपी के सबसे बड़े जिलों में से एक गाजियाबाद में 18 फिरौती के मामले सामने आए। वहीं कानपुर में 16 लोगों से फिरौती की रकम मांगी गर्इ थी। लखनऊ में 14 अाैर वेस्ट यूपी के सबसे बड़े शहर मेरठ में 11 लाेगाें से फिरौती की डिमांड की गर्इ है।

व्यापारियों कोे सबसे ज्यादा दिक्कतें

यूपी सर्राफा बाजार के प्रदेश महामंत्री सर्वेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के व्यापारियों की फिरौती को लेकर काफी खौफ रहता है। व्यापारी इतने डर जाते हैं कि वाे पुलिस तक काे इंफाेर्म नहीं करते हैं। कर्इ व्यापारी तो इस फिराैती के चक्कर शहर तो क्या प्रदेश तक छोड़ चुके हैं। कर्इ दिल्ली आैर मुंबर्इ की आेर रुख कर चुके हैं। जहां लाॅ एंड आॅर्डर की स्थिति थोड़ी बेेहतर है। अगर प्रदेश में लाॅ एंड आर्डर की स्थिति ठीक हाे जाए ताे किसी काे भी अपना जमा-जमाया काराेबार छाेड़कर बाहर ना जाना पड़े।


फिरौती के मामले

आगरा 39

वाराणसी 25

गाजियाबाद 18

कानपुर 16

लखनऊ 14

मरठ 11
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो